AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

चरित्र निर्माण कर राष्ट्र उन्नति में विद्यापीठ का बड़ा योगदान : कटारिया

Devendra Sharma by Devendra Sharma
August 21, 2024
Reading Time: 1 min read
Foundation Day of Rajasthan Vidyapeeth celebrated


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान विद्यापीठ का 88 वां स्थापना दिवस मनाया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विद्यापीठ का 88 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान विद्यापीठ के संस्थापक जनुभाई ने शिक्षा को हर उस व्यक्ति के द्वार तक पहुंचाया जो पढ़ने की लालसा रखता था। शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण कर राष्ट्र उन्नति में विद्यापीठ का अपना बड़ा योगदान है।

प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में आयोजित समारोह में राज्यपाल कटारिया ने कहा कि विरोध और संघर्षों के बीच संस्थान अनवरत अति गरीबों और वंचितों के लिए कार्य करती रही। देश निर्माण चरित्र निर्माण से ही संभव है और जनु भाई ने विद्यापीठ के माध्यम से यह कार्य शुरू किया था। कुलाधिपति प्रो. बलवंत राय जॉनी ने विद्यापीठ द्वारा समाज के उत्कर्ष के लिए किए जा रहे कार्यों और जन्नूभाई के प्रयासों की सराहना की।(Foundation Day of Rajasthan Vidyapeeth)

 Foundation Day of Rajasthan Vidyapeeth celebrated

जनुभाई के सपनें आज वटवृक्ष के रूप में साकार हो रहे : सारंगदेवोत

विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि शिक्षा के प्रतिकर्तव्य निष्ठा, सामुदायिक जुड़ाव और मौलिकता के साथ वंचित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयासों का ही परिणाम है कि जनुभाई के सपनें आज वटवृक्ष के रूप में साकार हो रहे है। जन्नूभाई के शिक्षा दर्शन और विचारों को नई शिक्षा नीति ने भी अपनाया। कुलप्रमुख भंवरलाल गुर्जर ने कहा कि संस्थान के प्रत्येक सदस्य को संस्थान के प्रति ऐसे ही निष्ठा रखनी चाहिए।

Governor Kataria released Rahul Bhatnagar's book Aranyam

पुस्तक का विमोचन भी हुआ

समारोह में भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत अधिकारी राहुल भटनागर की पुस्तक आरण्यम तथा डॉ. अमिया गोस्वामी की होमियोपैथी परिप्रेक्ष्य में बाल चिकित्सा विषयक पुस्तक का विमोचन किया गया। ग्रामीण विद्यायक फूलसिंह मीणा, कलेक्टर अरविन्द पोसवाल, पीठ स्थवीर डॉ.कौशल नागदा, रजिस्ट्रार डॉ.तरूण श्रीमाली, परीक्षा नियन्त्रक पारस जैन, प्रो. जीवन सिंह खरकवाल, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, प्रो. कला मुणेत, प्रो. मंजु मांडोत और डॉ.हरीश चौबीसा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।(Foundation Day of Rajasthan Vidyapeeth)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 88th Foundation Day of Rajasthan Vidyapeeth celebratedar live newsFoundation Day of Rajasthan Vidyapeethlatest news in hindiPunjab Governor Gulab Chand Katariarajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .