AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर : देवराज की मौत के बाद संभागीय आयुक्त और आईजी ने शहरवासियों से की शांति की अपील, पोस्टमार्टम हुआ

Lucky Jain by Lucky Jain
August 19, 2024
Reading Time: 3 mins read
udaipur student stabbing case health condition critical treatment continue=1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मांगों पर सहमति के बाद पोस्टमार्टम हुआ : रात को अंतिम संस्कार करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी परिजनों की कर रहे समझाइश

इंटरनेट बंदी 24 घंटे और बढ़ाई गयी, मंगलवार को भी बंद रहेगा इंटरनेट

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सरकारी स्कूल में सहपाठी के चाकू मारने से हुई दसवीं के छात्र की हत्या मामले में सोमवार को छात्र की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग हॉस्पिटल इकट्ठे हो गए और नारेबाजी करने लगे। परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की, वहीं मां ने बेटे की हत्या करने वाले छात्र को फांसी देने के बाद ही शव लेने की बात की। (Udaipur: Divisional Commissioner and IG appealed to maintain peace After Devraj death)

सरकार के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, संभागीय आयुक्त, आईजी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों की समझाइश की, चार मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि 51 लाख रूपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी, परिवार को सुरक्षा देने और केस को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाने की मांगों पर सहमति बन गयी है। मेडिकल बोर्ड से देवराज का पोस्टमार्टम किया गया, इधर परिजनों ने कहा अंतिम संस्कार का निर्णय मोची समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंतिलाल के आने के बाद ही होगा।

आईजी और संभागीय आयुक्त ने की शांति की अपील

संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने कहा बच्चे की मौत से परिवार सदमे में हैं। इस मुश्किल घड़ी में सरकार और हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं। बच्चे को बचाने के लिए सभी प्रयास किए गए, लेकिन घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्त्राव होने से स्थिति नाजुक बनी रही, चिकित्सकों के भरसक प्रयासों के बाद भी बच्चे को नहीं बचाया जा सका। शहरवासियों से अपील है कि यह परिवार को संबल देने का समय है। शहर में शांति बनाएं रखें।

आईजी अजयपाल लांबा ने कहा कि बच्चे के निधन से परिवार सदमे में हैं, हमारी सच्ची संवेदना यही है कि हम घरों में शांति से रहें, शहर की व्यवस्था खराब न करें। अगर किसी ने भी शहर की शांति व्यवस्था खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। धारा 163 (पुराने कानून की धारा 144) लागू है, किसी भी चौराहे पर 5 या इससे अधिक लोग संगठित रूप से खड़े मिले तो कार्रवाई होगी। हम उदयपुर शहर की शांति खराब नहीं होने देंगे। बच्चे की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द से जल्द आरोपी को सख्त सजा हो, केस की जल्द ही कोर्ट/जेजे बोर्ड में ट्रायल शुरू हो सके, इसके लिए केस को केस ऑफिसर स्कीम के तहत ले लिया गया है। Udaipur: Divisional Commissioner and IG appealed to maintain peace After Devraj death

बीते चार दिनों में क्या कुछ हुआ

पहला दिन

  • 16 अगस्त सुबह 10.30 देवराज को स्कूल के सहपाठी ने चाकू मारकर घायल किया।
  • 16 अगस्त 11.30 तक देवराज को साथी छात्रों ने टीचर की स्कूटी से हॉस्पिटल पहुंचाया, परिजन, स्कूल स्टाफ, पुलिस सभी हॉस्पिटल पहुंचे।
  • 16 अगस्त 12 बजे तक बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों सहित विभिन्न संगठनों के लोग हॉस्पिटल में इकट्ठा हो गए।
  • 16 अगस्त दोपहर तक पुलिस ने देवराज को चाकू मारने वाले आरोपी छात्र को डिटेन कर लिया, इसके बाद उसके पिता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
  • 16 अगस्त दोपहर 3 बजे बाजार बंद करवाए जाने शुरू किए गए, बाजार बंद करवाने के दौरान ही कुछ अराजक लोगों ने शहर में तोड़-फोड़, पत्थरबाजी और आगजनी की।
  • विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई के साथ ही आरोपी छात्र के घर को गिराने की मांग की।
  • 16 अगस्त की रात उदयपुर प्रशासन ने नेटबंदी के आदेश जारी किए गए और धारा 163 धारा 144 लागू कर दी गयी।

दूसरा दिन

  • 17 अगस्त को आरोपी छात्र को जेजे बोर्ड में पेश कर सुधार ग्रह भेज दिया गया। इधर पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हो गयी।
  • घायल देवराज के पिता कुवैत में नौकरी करते हैं, वे सूचना मिलते ही कुवैत से निकले अगले दिन 17 अगस्त तक उदयपुर आ गए।
  • 17 अगस्त को सरकार ने छात्र देवराज की गंभीर हालत को देखते हुए उसके उपचार के लिए जयपुर और कोटा से उदयपुर भेजा। लेकिन छात्र की स्थिति अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण गंभीर बनी रही।
  • 17 अगस्त को जिला प्रशासन और पुलिस ने आरोपी छात्र का दिवानशाह कॉलोनी, माछला मगरा स्थित घर गिरा दिया।

तीसरा दिन

  • 18 अगस्त को बच्चे को लेकर अफवाहें फैली तो हॉस्पिटल में गहमागहमी का माहौल बना, परिजनों ने जब छात्र को देखा और चिकित्सकों से बात की तब शांत हुए।
  • सैंकड़ों लोग हॉस्पिटल में लगातार तीन दिन बैठे रहे और देवराज के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना करते रहे।
  • 18 अगस्त को बच्चे की एक बार पल्स रेट कम हुई और बीपी गिरा तो चिकित्सकों से दवाई की डोज बढाई। लेकिन बच्चे की स्थिति नाजुक बनी रही।

चौथा दिन

  • 19 अगस्त को देवराज की बहन ने आईसीयू में जाकर उसे राखी बांधी और लंबी उम्र की कामना की।
  • 19 अगस्त शाम को देवराज ने अंतिम सांस ली।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscommunal tension in udaipurDevraj deathlatest news in hindiRajasthanrajasthan newstension in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur student stabbing caseudaipur violenceUdaipur: Divisional Commissioner and IG appealed to maintain peace After Devraj death

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .