AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: पैंथर ने स्कूल जा रहे बच्चे पर किया हमला, बच्चे की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
August 16, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur ten year old boy killed by panther attack in phalasia udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो महीने पहले भी इसी क्षेत्र में एक युवक का पैंथर ने शिकार किया था : वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र के बिछीवाड़ा ग्राम पंचायत में आज शुक्रवार सुबह एक पैंथर ने स्कूल जा रहे बच्चों पर हमला कर दिया, पैंथर ने एक बच्चे को जबड़े से दबोच लिया। पैंथर हमले में दस वर्षीय फलासिया के बिछीवाड़ा ग्राम पंचायत निवासी शिवा खराड़ी (10) पुत्र लालू खराड़ी की मौत हो गयी। शिवा पांचवीं कक्षा का छात्र था। उसके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने भागकर खुद को बचाया और चिल्लाते हुए ग्रामीणों को बुलाया। जब तक ग्रामीण आए पैंथर भाग चुका था। दो महीने पहले भी इस घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर ही पैंथर ने एक युवक पर हमला कर मार दिया था। सूचना पर डीएफओ मुकेश कुमार सैनी, रेंजर सहित अन्य वनकर्मी और थानाधिकारी सीताराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। (udaipur ten year old boy killed by panther attack)

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, ग्रामीण शव लेकर मौके पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर वन विभाग पहले ही सतर्क हो जाता और दो महीने पहले जब पैंथर ने युवक पर हमला कर उसे मारा था, तभी पैंथर को पकड़ लिया होता तो आज बच्चों पर हमला नहीं होता। डीएफओ मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि पैंथर हमले में एक बच्चे की मौत हुई है। वन विभाग की पूरी टीम मौके पर है। संभावित स्थानों पर पिंजरा लगा दिया गया है, वहीं वन विभाग की ट्रेंकुलाइज टीम ग्रामीणों के साथ वन क्षेत्र में पैंथर की तलाश कर रही है। पैंथर को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस क्षेत्र में पैंथर का लगातार मूवमेंट

पुलिस ने बताया कि पैंथर हमले में फलासिया के बिछीवाड़ा ग्राम पंचायत निवासी शिवा खराड़ी (10) पुत्र लालू खराड़ी की मौत हुई है। शिवा पांचवीं कक्षा का छात्र था। आज सुबह वह अन्य छात्रों के साथ स्कूल जा रहा था। ये सभी छात्र गांव में गोपा माता तालाब के पास धरेल महादेव मंदिर के पास से गुजर रहे थे कि तभी पैंथर ने इन पर हमला बोल दिया। पैंथर ने शिवा को गर्दन से पकड़ कर दबोच लिया और झाड़ियों में ले गया और बुरी तरह से नोंच डाला। पैंथर के हमले में शिवा की मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक पैंथर वहां से भाग गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में पैंथर का उसके शावकों के साथ लगातार मूवमेंट है। आए दिन पैंथर मवेशियों का शिकार करता है। दो महीने पहले पैंथर ने इसी क्षेत्र में गांव के लक्ष्मीलाल नाम के युवक पर हमला कर मार दिया था। तब भी ग्रामीणों ने वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की थी, लेकिन वन विभाग ने एक पिंजरा लगाकर पैंथर पकड़ने की जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली थी। ग्रामीणों ने कहा वनकर्मियों ने दो महीने पहले गंभीरता दिखायी होती तो आज शिवा हमारे साथ होता। क्षेत्र में पैंथर मूवमेंट के अनुसार चार से पांच पिंजरे लगाने की जरूरत है, लेकिन वन विभाग इसे कभी गंभीरता से नहीं लेता।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsforest department udaipurlatest news in hindileopard attack in phalasia udaipurnature newspanther attackpanther attack in udaipurpanther in udaipurphalasia udaipurrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur ten year old boy killed by panther attackudaipur ten year old boy killed in panther attackwildlife news udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .