AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

डिजीटल अरेस्ट का शिकार हुईं महिला प्रोफेसर: ठगों ने 11.97 लाख ठगे

Lucky Jain by Lucky Jain
August 14, 2024
Reading Time: 1 min read
happy independence day wishes by sanjay sharma badgaon udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों में डिजीटल अरेस्ट काफी खतरनाक साबित हो रहा है, प्रदेश में लगातार दूसरा मामला सामने आया है। जयपुर के बाद अब जोधपुर की एक महिला प्रोफेसर को साइबर अपराधियों ने 10 दिनों तक डिजीटल अरेस्ट करके रखा और उनसे 11 लाख 97 हजार रूपए ठग लिए।(digital arrest case jodhpur)

पुलिस ने बताया कि पीड़िता जोधपुर आईआईटी की प्रोफेसर हैं। इनके पास 1 अगस्त को अलग-अलग नंबर से कई कॉल आए, इन्हें आरोपियों ने धमकाया कि आपका एक पार्सल मुंबई से आया है, जिसमें नशे की सामग्री, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड मिले हैं। आप इसकी रिपोर्ट मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच में करवा दें। इसके बाद बदमाश ने खुद ही प्रोफेसर का फोन क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर किया, जहां से बताया गया कि आप मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंस गई हैं, इसलिए हमें सहयोग करें, अन्यथा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

साइबर अपराधी ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर प्रोफेसर से बात की

साइबर अपराधी ने मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर प्रोफेसर से बात की और सहयोग करने के नाम पर उनका मोबाइल कंट्रोल में ले लिया। प्रोफेसर के मोबाइल का कैमरा, स्क्रीन सहित सारी जानकारी और लेपटॉप भी 10 दिनों तक बदमाशों के कंट्रोल में रहा। इससे प्रोफेसर किसी को इस बारे में कॉन्टेक्ट भी नहीं कर सकीं।

10 दिन तक सर्विलांस पर रखने के बाद बदमाशों ने फाइनेंशियल वेरिफिकेशन के नाम पर प्रोफेसर के सभी खातों में जमा रूपए एक जगह लेने का प्रयास किया, लेकिन नेट बैंकिंग ऑन नहीं होने से वे ऐसा नहीं कर पाए तो बदमाशों ने प्रोफेसर से नई चेक बुक इश्यू करवायी और यस बैंक के एक खाते में चेक से आरटीजीएस के जरिए 11 लाख 97 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद बदमाशों ने प्रोफेसर से संपर्क तोड़ दिया, तब प्रोफेसर को उनके साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdigital arrestdigital arrest casedigital arrest case jodhpurjodhpur newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .