सोलहवीं राज्य विधान सभा का द्वितीय सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारी हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा राजस्थान विधानसभा के द्वितीय सत्र को मंगलवार दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पूर्व एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को 6 माह के लिए निलंबित कर दिया गया। कांग्रेस ने भाकर के निलंबन पर सवाल उठाए है। (Congress MLA Mukesh Bhakar suspended for six months in Rajasthan Assembly)
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने व्यवस्था दी उस पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि अभद्र व्यवहार करने वाले सदस्य को सदन का सदस्य रहने का अधिकार नहीं है। गर्ग ने कहा कि सदन में गतिरोध के लिए विपक्षी की हठधर्मिता जिम्मेदार है। निलंबित सदस्य सदन से बाहर नहीं जा रहे जो कि नियमों के खिलाफ है।
गर्ग के प्रस्ताव रखने पर मंगलवार को हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भाकर को 6 महीने के लिए निलंबित करने की घोषणा कर दी।(Congress MLA Mukesh Bhakar suspended for six months in Rajasthan Assembly)
कांग्रेस विधायकों ने रात भर सदन में दिया धरना
मुकेश भाकर के निलंबन मामले में विरोध स्वरूप कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को रात भर विधानसभा के अंदर धरना दिया। कांग्रेस विधायकों ने सदन में ही रात गुजारी और इस दौरान भजन भी गाए। हालांकि विपक्ष द्वारा इतना करने के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष अपने निर्णय पर अडिग रहे और कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन यथावत रखा। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था। मुकेश भाकर पर स्पीकर की तरफ उंगली दिखाकर इंगित करने का आरोप है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


