AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पदभार संभाला

Lucky Jain by Lucky Jain
August 3, 2024
Reading Time: 1 min read
bjp state president madan rathore took charge


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को समारोह के दौरान पदभार संभाल लिया। मदन राठौड़ आज जयपुर पहुंचे तो उनका भाजपा के अलग-अलग मोर्चों ने स्वागत किया। पदभार संभालने के साथ ही मदन राठौड़ के सामने विधानसभा की सीटों पर होने वाले उप चुनाव में जीत दिलाना बड़ी चुनौती होगी। वहीं गत वर्षों में प्रदेश स्तर पर पार्टी में पनपी गुटबाजी को खत्म करना और सभी को साथ लाना भी राठौड़ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।(bjp state president madan rathore took charge)

राठौड़ दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा के प्रमुख नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एयरपोर्ट से बाइक रैली के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पार्टी कार्यालय तक लेकर पहुंचे, जहां भव्य समारोह के दौरान उन्होंने पदभार ग्रहण किया।

राठौड़ के अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी सहित राजस्थार सरकार के मंत्रिमंडल के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित सभी 200 विधानसभाओं से कार्यकर्ता पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbjp state president madan rathore took chargelatest news in hindiRajasthanrajasthan bjp politicsrajasthan newsRajasthan PolicticsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .