- फ्रांसीसी दूतावास की सांस्कृतिक शाखा कर रही आयोजित
- थर्ड स्पेस के नवनिर्मित सिनेमा हॉल में फिल्मों का होगा प्रदर्शन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के थर्ड स्पेस में 26 जुलाई से ओलंपिक फेस्टिवल शुरू होगा। फ्रांसीसी दूतावास की सांस्कृतिक शाखा आलियांस फ्रांस और फ्रेंच इंस्टीट्यूट के साथ ओलंपिक फेस्टिवल 26 जुलाई से 11 अगस्त का आयोजित होगा। इस दौरान खेलों से संबंधित अनेक वर्कशॉप्स, तीन पैनल डिसकेशंस, टेबल टेनिस टूर्नामेंट आदि का आयोजन किया जा रहा है। फ्रांसीसी दूतावास के प्रतिनिधि एलेक्जेंडर गिलार्डो, धरोहर के सीईओ केतन भट्ट, पार्टनशिप हेड रोहित जानी ने प्रेसवार्ता कर ओलंपिक फेस्टिवल की विस्तृत जानकारी दी। (olympic festival at third space in udaipur from 26 july)
केतन भट्ट ने बताया कि फेस्टिवल की शुरुआत 26 जुलाई सुबह पांच किलोमीटर मैराथन से होगी। इस मैराथन में विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक संस्थाओं के सदस्य, शहर के अनेक खिलाड़ी, मेवाड़ी साइक्लिस्ट क्लब आदि हिस्सा ले रहे हैं। विभिन्न स्कूलों के बैण्ड जगह-जगह इन खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ायेंगे।
ओलंपिक में खेल चुके खिलाडिय़ों के साथ होंगी परिचर्चाएं
फेस्टिवल में राजस्थान और देश के प्रसिद्ध खिलाडिय़ों के साथ अनेक विषयों पर परिचर्चाओं का आयोजन होगा। ये परिचर्चाएँ भारत के लिए ओलंपिक में खेल चुके खिलाडिय़ों, सम्मानित कोच और उदयपुर के राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के साथ हर शनिवार को होंगी। ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए थर्ड स्पेस में फैन ज़ोन भी बनाया जा रहा है। यहाँ बड़े स्क्रीन पर ओलंपिक खेलों का मज़ा लिया जा सकता है। खेलों से संबंधित विभिन्न प्रसिद्ध फि़ल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। olympic festival at third space in udaipur from 26 july
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


