उदयपुर शहर से 10-12 किलोमीटर दूर गिर्वा तहसील के पोपल्टी गांव की घटना
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर से 10-12 किलोमीटर दूर गिर्वा तहसील के पोपल्टी गांव में दूषित पानी पीने से दो बच्चों और एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है, गांव के 35 लोग बीमार हैं, दूषित पानी के कारण गांव में लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत है। सभी को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। प्रथम दृष्ट्या गांव के बीच बने एक नाले में एक खुली जगह (वैरी) से पानी पीने के बाद ग्रामीण बीमार हुए हैं, संभावना है कि वैरी का पानी वर्षा जल से दूषित हो गया होगा। (udaipur two kids and one old man died after drinking contaminated water)
सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि आज शनिवार को एएनएम ग्यारसी खटिक ने पोपल्टी गांव में विजिट किया, जहां गांव के खण्डेरा फला और रुणिया फला के करीब 35 लोगों में उल्टी, दस्त के साथ पेट में दर्द की शिकायत मिली। जानकारी मिली कि 7 वर्षीय बालिका और 3 वर्ष के बच्चे सहित 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी है। तीन वर्षीय बच्चा तो अपनी मां के साथ खजूरी गांव से पोपल्टी में मेहमान बनकर आया था, यहां खाने-पीने के बाद वह अपने गांव में वापस लौट गया, जहां उसकी मौत हो गयी। डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि बीमारों में 9 की हालत गंभीर है, जिनमें 7 को सीएचसी नाई और दो को एमबी हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

गांव में मेडिकल टीम ने किया सर्वे, वैरी के पानी के सैंपल लिए
डॉ. बामनिया बताया कि आज गांव में मेडिकल टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया है। कुछ को ओआरएस, जिंक और पेट दर्द, उल्टी रोकने की दवाई दी गई। प्रथम दृश्यया दूषित जल पीने की वजह से ये लोग बीमार पड़े हैं। सर्वे में पाया गया कि गांव के बीच बने एक नाले में एक खुली जगह वैरी से कई ग्रामीण पानी पीते हैं, यह वैरी का पानी वर्षा के पानी से दूषित होने की संभावना है और यही पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं। लोगों ने जिस वैरी का पानी पिया, उस जगह से पानी के सैंपल के लिए हैं और बीमार लोगों के उल्टी व स्टूल के सैंपल लिए गए हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


