AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर के एक बच्चे की मौत, चांदीपुरा वायरस के लक्षणः गुजरात से खतरनाक वायरस उदयपुर आने का संदेह

Lucky Jain by Lucky Jain
July 15, 2024
Reading Time: 1 min read
sanchi fireworks shop in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के उदयपुर में खतरनाक वायरल चांदीपुरा की एंट्री का संदेह जताया जा रहा है। खेरवाड़ा के बलीचा गांव के एक बच्चे की मौत के बाद विभाग में इस वायरस को लेकर हड़कंप मच गया हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ने खेरवाड़ा और नयागांव क्षेत्र में घर-घर सर्वे कर रही है। (chandipura virus in udaipur)

सीएमएचओ डॉ.शंकर बामनिया के अनुसार खेरवाड़ा निवासी जिस बच्चे की मौत हुई है और नयापुरा गांव की जिस बच्ची की तबियत खराब हुई, इन दोनों में चांदीपुरा वायरस के लक्षण थे, दोनों ही बच्चों को सीएचसी, उदयपुर से नजदीकी गुजरात के हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल रैफर किया गया था। हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में गुजरात निवासी तीन और बच्चों की मौत हुई है, जिनमें भी चांदीपुरा वायरस के लक्षण पाए गए। हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल से ही इन सभी बच्चों के ब्लड और सीरम के सैंपल पुणे भिजवाए गए हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि ये दोनों चांदीपुरा वायरस से ग्रस्त थे या नहीं।

बच्चे को अचानक दौरे आने लगे और उल्टी-दस्त हुए

खेरवाड़ा के बलीचा गांव के 3 वर्षीय एक बच्चे की 26 जून को अचानक तबियत खराब हो गयी थी। उसे दौरे आने लगे और उल्टी-दस्त शुरू हो गए। परिजन उसे पहले गांव के नजदीक सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे हिम्मतनगर गुजरात के सिविल हॉस्पिटल रैफर किया गया। हिम्मतनगर के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान 27 जून को बच्चे की मौत हो गयी। बच्चे में चांदीपुरा वायरस के लक्षण थे। दूसरा केस खेरवाड़ा के ही बावलवाड़ा गांव की 5 वर्षीय बच्ची को भी अचानक उल्टी-दस्त, बुखार होने से परिजन पहले ईडर सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे हिम्मतनगर रेफर किया गया। बच्ची का कुछ दिन आईसीयू में उपचार चला, अब बच्ची की हालत ठीक हैं और वह खतरे से बाहर है। (chandipura virus in udaipur)

दोनों बच्चों में चांदीपुरा वायरस के लक्षण की जानकारी गुजरात के सिविल हॉस्पिटल ने राजस्थान सरकार को भेजी, जिसके बाद राज्य सरकार ने उदयपुर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर घर-घर सर्वे करने के भेजने के निर्देश दिए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newschandipura virus in udaipurlatest news in hindithree year old child died due to suspected chandipura virus in udaipur rajasthanudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .