उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के पौध रोपण सेवा कार्य के तहत बड़गांव क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुरा के खेल मैदान में पौधरोपण किया गया। संस्थान और ग्राम पंचायत बड़गांव की ओर से सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने यहां पौध रोपण की शुरूआत की। इस दौरान स्थानीय युवाओं ने भी पौध रोपण कर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। (plantation in udaipur)
आमजन को निशुल्क पौधे भी वितरित किए जा रहे
संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सनराईज ग्रुप के सौजन्य से चल रहे अभियान के तहत जरूरत अनुसार पौध रोपण के साथ ही आमजन को निशुल्क पौधे भी वितरित किए जा रहे है। संस्थान द्वारा पौधरोपण अभियान के तहत अब तक करीब 400 पौधे प्रकृति प्रेमियों में निशुल्क वितरित किए जा चुके हैं। संस्थान द्वारा सार्वजनिक स्थलों के साथ ही शहर के विभिन्न थाना परिसर में भी पौध रोपण किया जा रहा है। rajasthan samaj seva sansthan udaipur plantation in manoharpura school, plantation in udaipur
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


