बॉलीवुड किंग शाहरूख खान सहित महान अभिनेता रहे इमरान खान भी इसी स्कूल के छात्र रहे
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की शिवांगी तिवारी का देश के प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), नई दिल्ली में चयन हुआ है। दो स्तर पर हुई अभिनय की कठिन परीक्षाओं और इंटरव्यू के बाद देश से चुने गए 32 कलाकारों में शिवांगी शामिल हैं। बॉलीवुड किंग शाहरूख खान सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां NSD के स्टूडेंट रहे हैं, यहां तक कि महान अभिनेता इमरान खान ने भी NSD से अभिनय की पढ़ाई की थी। (shivangi tiwari from udaipur selected for NSD New Delhi)
ऐसा माना जाता है कि अभिनय को अपना पैशन मानने वाले देश के 90 प्रतिशत कलाकार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में जाना चाहते हैं, लेकिन यहां चयन प्रक्रिया इतनी कठिन है कि ज्यादातर छात्र परीक्षा में पास ही नहीं हो पाते हैं। वहीं एनएसडी से पासआउट कलाकार अपने बेहतरीन अभिनय से एक ऊंचा मुकाम जरूर हासिल करते हैं।
शिवांगी ने एनएसडी तक पहुंचने का श्रेय गुरू और माता-पिता को दिया श्रेय
शिवांगी अभी 24 वर्ष की हैं और वे पिछले 7 से 8 वर्षों से अभिनय से जुड़ी हुई हैं और उदयपुर के लोककला मंडल एवं द परफोरमर्स कल्चरल सोसायटी के जरिए आयोजित होने वाले नाटकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। अभिनय के साथ ही उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी और पैरा मेडिकल में डिप्लोमा कोर्स करने के बाद माइक्रो बायोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। शिवांगी ने बताया कि लोक कला मंडल के निदेशक डॉ लईक हुसैन मेरे गुरू हैं, मेरे गुरू और माता-पिता राजेश तिवारी व माया तिवारी के प्रोत्साहन के बगैर मैं कभी भी एनएसडी तक नहीं पहुंच सकती थी। shivangi tiwari from udaipur selected for national school of drama NSD New Delhi
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


