झील, पहाड़ी संरक्षण और नियोजित विकास के लिए कई बड़े प्रावधान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की बुधवार को हुई बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 902.51 करोड़ का बजट पास किया गया। इस बजट में झील संरक्षण और पहाड़ियों के संरक्षण के साथ ही यूडीए क्षेत्र में नियोजित विकास के लिए कई प्रावधान किए गए है। विभिन्न विकास कार्यां के लिए इस बजट में जरूरत अनुसार राशि का प्रावधान किया गया है। (UDA Udaipur budget 2024)
यूडीए अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने वार्षिक बजट पेश किया। विस्तृत चर्चा के बाद बजट पास कर दिया गया है। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 916.19 करोड़ रूपए आय मद में तथा 902.51 करोड़ रूपए का व्यय मद में प्रावधान रखा गया है। व्यय मद में विकास कार्यों के लिए कुल 692.91 करोड़ रूपए का प्रावधान लिया गया है। विकास कार्यों हेतु उक्त राशि में से 251.21 करोड़ रूपए गत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत कार्य जो कि वर्तमान में प्रगतिरत होकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूर्ण होंगे हेतु बजट प्रावधान लिया गया है तथा इस वित्तीय वर्ष में नवीन प्रस्तावित कार्यो हेतु 441.69 करोड़ का बजट प्रावधान लिया गया है।

बजट के प्रमुख प्रावधान
- यूडीए बजट में रोड नेटवर्क विकसित करने, नेहरू गार्डन विकास, विभिन्न क्षेत्रों में डेनेज सिस्टम तैयार करने, खेल सुविधाओं का विकास, विद्युत व्यवस्था, कॉलोनियों में पार्कां का विकास, पेयजल सुविधा, रेलवे अंडरपास निर्माण, यूडीए क्षेत्र में स्थिति छोटे तालाबों का संरक्षण, श्मशान घाट विकास कार्य, यूडीए क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण, सीवरेज कार्य जैसे कार्या के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है।
- चौराहो एवं जंक्शन पर निरन्तर ट्रेफिक दबाव की समस्या से निजात हेतु ग्रेड सैपरेटर बाबत् डीपीआर बनेगी। इन कार्यो के लिए 45 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
- नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में घर-घर कचरा संग्रहण एवं सड़कों की साफ-सफाई एवं वर्षाऋतु से पूर्व सभी नालों की सफाई कार्य के लिए 7 करोड़ का बजट प्रावधान।
- सिटी स्टेशन से राणाप्रताप नगर रेल्वे स्टेशन के मध्य नोखा गांव के पास रेल्वे लाईन के नीचे अण्डरपास निर्माण के लिए रेल्वे विभाग को हस्तान्तरित किये करने 4 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- बड़ी तालाब, झरणों की सराय तालाब, ढीकली तालाब, रकमपुरा तालाब, नेला तालाब एवं जोगी तालाब के संरक्षण एवं सौन्दर्यकरण के लिए 2 करोड़, लखावली तालाब फीडर कैनाल के सुदृढीकरण के लिए 2 करोड़ का प्रावधान।



डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


