जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के एसएमएस स्टेडियम के तरणताल में सोमवार से शुरू हुई राजस्थान सब जूनियर एंड जूनियर स्वीमिंग चैंपियनशिप 2024 के पहले दिन उदयपुर के तैराक छाए रहे। प्रतियोगिता में पहले दिन तैराकों ने बेहतरीक प्रदर्शन से गत वर्षों के बने 6 रिकॉर्ड तोड़ दिए। rajasthan sub junior & junior swimming championships 2024 उदयपुर के हर्षदित्य सिंह (Harshaditya Singh Ranawat) ने स्टेट लेवल पर बने दो रिकॉर्ड तोड़े, हर्षदित्य ने लड़कों की 400 मीटर फ्री स्टाईल में अपना ही रिकार्ड तोडा, तो 50 मीटर बेक स्ट्रॉक स्पर्धा में भीलवाडा के उज्ज्वल आचार्य का 2023 में बनाया रिकार्ड ध्वस्त कर नया कीर्तिमान रचा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार सुबह इन्दिरा नहर बोर्ड के अध्यक्ष कुंजी लाल मीणा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान राज्य कीडा परिषद् के सचिव सोहन राम चौधरी ने की। राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 19 जिलों के 150 तैराक हिस्सा ले रहे हैं।

ये रिकॉर्ड टूटे
- उदयपुर के हर्षदित्य सिंह ने लड़कों की 400 मीटर फ्री स्टाईल में अपना ही रिकार्ड तोडा। इस स्पर्धा में हर्षादित्य सिंह ने स्वर्ण पदक और उदयपुर के ही विहान व्यास ने रजत पदक अपने नाम किया।
- हर्षदित्य सिंह ने 50 मीटर बेक स्टाक स्पर्धा में भीलवाडा के उज्ज्वल आचार्य का 2023 में बनाया रिकार्ड ध्वस्त किया।
- सीकर के अमन सामोता लडको की 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्राक स्पर्धा में सीकर के ही मनोज कुमार का रिकार्ड तोडा।
- ह्दय भोजवानी के लडको की 50 मीटर बटर फ्लाई स्पर्धा में भीलवाडा के राजवीर दहिया का रिकॉर्ड तोड़ा। इस स्पर्धा में उदयपुर के विहान व्यास दूसरे स्थान पर रहे।
- जयपुर की टीम ने लड़कों की 4 गुणा 50 मीटर फ्री स्टाईल रिले में अपने पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकार्ड बनाया। इस स्पर्धा में उदयपुर की टीम दूसरे और सीकर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
- चित्तौड़गढ़ की अंशिका धाकड़ ने लडकियों की 200 मीटर फ्री स्टाईल स्पर्धा में भीलवाडा की मिष्टी शर्मा का रिकार्ड तोड़ा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


