जोधपुर/बीकानेर,(एआर लाइव न्यूज)। बीकानेर में 6 दिन पहले मिली महिला की सिर और हाथ कटी लाश मामले में आज शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ है। जहां पुलिस ने लाश का धड़ बीकानेर में बरामद किया था, वहीं आज लाश का सिर और हाथ जोधपुर में एक नाले से बरामद किए हैं। आरोपियों ने महिला की हत्या की,पकड़े न जाएं इसलिए लाश के टुकड़े किए और अलग-अलग टुकड़े अलग-अलग शहरों में फेंक दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और युवती को गिरफ्तार किया है, दोनों लिव-इन-पार्टनर हैं।(woman muder case bikaner)
बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मृतका की शिनाख्त हो गयी है। मृतक महिला मुस्कान मूल रूप से नागपुर की रहने वाली थी, वह फिलहाल जोधपुर में रह रही थी। महिला की नृशंस हत्या के आरोप में झुंझुनू निवासी विकास और हनुमानगढ़ निवासी संगीता को गिरफ्तार किया गया है, फिलहाल विकास और संगीता भी लिव-इन-रिलेशन में जोधपुर रह रहे थे।
लिव-इन में रह रहे युवक-युवती को परिचित महिला का टोकना पसंद नहीं आया
पुलिस ने बताया कि मृतका मुस्कान और आरोपी संगीता आपस में परिचित थी। आरोपी विकास और संगीता जोधपुर में लिव इन में रह रहे थे, लेकिन मुस्कान को यह बात पसंद नहीं थी। मुस्कान अक्सर संगीता पर इस बात को लेकर दबाव बनाती थी कि वह विकास के साथ लिव-इन में न रहे। इसी बात को लेकर घटना के दिन संगीता और मुस्कान में बहस हुई। उस समय विकास भी वहां मौजूद था, बहस और झगड़ा इस कदर बढ गया कि विकास ने मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान न हो और किसी को कुछ पता नहीं चले, इसलिए आरोपी युवक-युवती लाश को बीकानेर तक लाए, यहां लाश के टुकड़े किए, धड़ बीकानेर में फेंका, वहीं सिर और हाथ एक कट्टे में डालकर जोधपुर के नाले में फेंक दिए।
पुलिस की तीसरी नजर से नहीं बच सके आरोपी
गौरतलब है कि बीकानेर में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को 15 जून की शाम अंडरब्रिज के पास सड़क किनारे कचरे में महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश के हाथ भी कटे हुए थे। महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में पड़ताश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी संसाधनों के जरिए जोधपुर निवासी विकास तक पहुंच गयी। पुलिस ने विकास को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूला, साथ ही बताया कि लाश के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग शहरों में फेक दिए थे।
आरोपी की निशानदेही पर ही आज बीकानेर पुलिस जोधपुर पहुंची और वहां नगर निगम की टीम की मदद से पांच बत्ती इलाके के नाले में सर्च अभियान चलाया गया। जेसीबी से सफाई के दौरान एक कट्टे में सिर और दोनों हाथ मिल गए।
यह भी पढ़ें : उदयपुर के जंगलों में मिली सिर कटी लाश
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


