- सुप्रीम कोर्ट ने कहा 0.001 फीसदी भी लापरवाही हुई है तो उससे निपटा जाना चाहिए
- एक व्यक्ति, जिसने सिस्टम के साथ धोखाधड़ी की है, डॉक्टर बन जाता है, वह समाज के लिए अधिक हानिकारक है
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नीट परीक्षा 2024 में हुई गड़बड़ियों के मामले में कड़ा रूख अपनाते हुए नीट कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए और केन्द्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि यदि किसी की ओर से 0.001 फीसदी भी लापरवाही हुई है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए। NEET UG paper leak case
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के वकील से कहा कि नीट परीक्षा के खिलाफ इन याचिकाओं को विरोधात्मक मुकदमेबाजी के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, उन्होंने कहा कल्पना कीजिए कि एक व्यक्ति, जिसने सिस्टम के साथ धोखाधड़ी की है, डॉक्टर बन जाता है, वह समाज के लिए अधिक हानिकारक है। हम सभी जानते हैं कि बच्चे विशेष रूप से इस परीक्षा की तैयारी के लिए कितनी मेहनत करते हैं। न्यायालय ने इस बात पर जोर दिया कि यदि परीक्षा के संचालन में कोई गलती हुई है तो एजेंसी को इसे स्वीकार करना चाहिए और कहना चाहिए कि वह कार्रवाई करेगी।
NEET UG paper leak case : supreme court issues notice to NTA and central government. Supreme court ask reply of NTA
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


