जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के पारीक कॉलेज को मंगलवार को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। मामला सामने आते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयी हैं। jaipur college received bomb blast threat email
जानकारी के अनुसार जयपुर के पारीक कॉलेज को ई मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल में लिखा था कि- “कॉलेज में बम रखा है, जो किसी के बैग में है, कॉलेज के अंदर एक व्यक्ति बंदूक लेकर आएगा और सभी को गोली मार देगा। हमारे ग्रुप का नाम केएनआर है। हम ही इस हमले के पीछे हैं। हमारे ग्रुप ने ही दिल्ली के स्कूल में 1 मई को हमला करवाया था।” मंगलवार सुबह कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कॉलेज खाली करवाया गया। सूचना पर एटीएस, एसओजी, क्यूआरटी और बम निरोधक दस्ते भी मौके पर पहुंचा और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालां कि कॉलेज में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
एयरपोर्ट, स्कूल और अब कॉलेज को इस प्रकार के मेल भेजने के पीछे किसकी साजिश
इससे पहले जयपुर के एयरपोर्ट और स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिला था, हालां कि तब भी किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला था। लेकिन इस तरीके के ईमेल का लगातार प्राप्त होना चिंताजनक है। संदेह है कि यह एक आपराधिक ट्रेल भी हो सकती है। खूफिया एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं कि पहले एयरपोर्ट, स्कूल और अब कॉलेज को इस प्रकार के मेल भेजने के पीछे किसी आतंकी संगठन की कोई साजिश तो नहीं है। jaipur private college received bomb blast threat email, police on alert, police didn’t found nothing suspicious in search operation
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


