तीन दिवसीय पुलिस दिवस समारोह की झलकियां
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में आयोजित हुए तीन दिवसीय संभाग स्तरीय राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह का बुधवार रात सांस्कृतिक संध्या में साथ समापन हुआ। पुलिसकर्मियों के बच्चों ने विभिन्न नृत्य-गायन की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोंरी तो वहीं पुलिस अधिकारियों ने गीत प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।(udaipur police celebrates rajasthan police diwas 2024)
आईजी अजयपाल लांबा ने सुबह पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए सर्वोत्तम, अति उत्तम और उत्तम सेवा चिह्नों से सम्मानित किया गया, वहीं पांच पुलिस अधिकारियो राजसमंद एडि.एसपी अनंत कुमार, एफएसएल के अतिरिक्त निदेशक परमजीत सिंह, उदयपुर में सीआईडी जोन डीएसपी चेतना भाटी, कोटड़ा डीएसपी राजेन्द्र सिंह और पानरवा थानाधिकारी अंकित कुमार को डीजीपी डिस्क से नवाजा गया। पुलिस लाइन में सेरेमोनियल परेड की गयी। सम्मान समारोह के बाद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें पुलिसकर्मियों 32 यूनिट रक्तदान किया और इस दौरान पुलिस लाइन में पौधरोपण भी किया गया।

41 प्रतिभावान बच्चों को किया गया
बुधवार रात को पुलिस लाइन के ओपन थिएटर में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के बच्चों और पुलिस अधिकारियों ने एक-के बार एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। शिल्पग्राम की तरफ से गुजरात के छोटा उदयपुर से आए लोककलाकारों ने विशेष प्रस्तुति से सभी की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के समापन समारोह में आईजी अजयपाल लांबा, एसपी योगेश गोयल ने 41 प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफवाई की। udaipur police celebrates rajasthan police diwas 2024






ये पुलिसकर्मी हुए सम्मानित


डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


