AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर को कहना था अलविदा, लेकिन जिंदगी से हो गया विदा: युवक और साथी कार चालक की गंगूकुंड में डूबने से मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
May 31, 2024
Reading Time: 1 min read
two men drown in gangu kund udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भूपालपुरा थाना क्षेत्र के गंगूकुंड में शुक्रवार दोपहर नहाने उतरे दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी। एक युवक अलवर का रहने वाला था और उदयपुर में प्राइवेट जॉब करता था, वहीं दूसरा कार ड्राइवर था। युवक उदयपुर से वापस उसके घर अलवर शिफ्ट हो रहा था, उसने पूरी पैकिंग भी कर ली थी। उदयपुर छोड़ने से पहले युवक ने आखिरी बार गंगूकुंड पर जाकर नहाने का मन बनाया। लेकिन उसे क्या पता था कि गंगूकुंड पर आना उसकी उदयपुर से नहीं, जिंदगी से विदाई होगी।(two men drown in gangu kund udaipur)

थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि उदयपुर शहर के गणेश नगर पायड़ा निवासी गणेश मेहरा (43) पुत्र अंबालाल मेहरा और मित्तल स्कूल के पास अलवर निवासी कपिल शर्मा (32) पुत्र सुरेश चन्द्र शर्मा गंगूकुंड में डूब गए हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है, युवक कपिल का शव कुछ ही देर में गंगूकुंड से बाहर निकाल लिया गया, जबकि गणेश का शव करीब दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद निकाला जा सका। जब तक दोनों युवकों को गंगूकुंड से निकाला जा सका, दोनों की मौत हो चुकी थी।

उदयपुर छोड़कर अलवर शिफ्ट हो रहा था युवक

पुलिस ने बताया कि अलवर हाल मीरा नगर उदयपुर निवासी कपिल शर्मा उदयपुर में प्राइवेट जॉब करता था। कपिल अब वापस अलवर शिफ्ट होने वाला था। जिसकी उसने पूरी तैयारी कर ली थी। अलवर जाने के लिए उसने परिचित कार ड्राइवर गणेश मेहरा को हायर किया था। कपिल ने सारा सामान भी पैक कर लिया था। उदयपुर से रवानगी लेने से पहले कपिल ने आखिरी बार कुछ देर गंगूकुंड पर बिताने चाहे। कपिल गणेश मेहरा के साथ ही गंगूकुंड परिसर पहुंचा। गर्मी ज्यादा होने से दोनों नहाने के लिए गंगूकुड में उतरे, गहरायी ज्यादा होने से दोनों ही खुद को संभाल नहीं पाए और डूबने लगे।

गंगूकुंड पर मौजूद एक बच्चे ने दोनों को डूबते हुए देखा तो उसने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस और रेस्क्यू टीम वहां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन तब तक दोनों गहरायी में जा चुके थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbhupalpura police thana udaipurdrowning case in udaipurgangu kund udaipurlatest news in hinditwo men drown in gangu kund udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .