AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुरः एमबी हॉस्पिटल में डॉक्टर 25 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, डॉक्टर का भाई भी पकड़ा गया

Lucky Jain by Lucky Jain
May 22, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur acb trap doctor of mb hospital udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आरोपी डॉक्टर डेढ़ लाख रूपए की फिनाइल के बिल के समायोजन की एवज में पूर्व क्षय अधिकारी डॉक्टर से मांग रहा था रिश्वत

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने बुधवार को महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में जिला क्षय अधिकारी (चिकित्साधिकारी) डॉक्टर अंशुल मट्ठा को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डॉक्टर अंशुल के साथ ही उसका भाई समीर मट्ठा भी बतौर दलाल गिरफ्तार हुआ है। खासबात यह है कि आरोपी डॉक्टर अंशुल मट्ठा यह रिश्वत राशि पूर्व क्षय अधिकारी डॉक्टर से ही वसूल रहे थे। (udaipur acb trap doctor) udaipur acb trap doctor

एसीबी डीआईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि एमबी हॉस्पिटल परिसर स्थित जिला क्षय निवारण केन्द्र के जिला क्षय अधिकारी (चिकित्साधिकारी) डॉ. अंशुल मट्ठा और इनके भाई समीर मट्ठा दलाल को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी डॉक्टर ने डॉ. अंशुल मट्ठा के खिलाफ एसीबी में शिकायत दी थी।

डॉक्टर साथी डॉक्टर से ही मांग रहा था रिश्वत

शिकायत में बताया था कि डॉक्टर अंशुल मट्ठा से पहले परिवादी जिला क्षय निवारण केन्द्र में क्षय अधिकारी थे, उनके समय करीब डेढ़ लाख रूपए के फिनाइल की खरीद हुई थी। इस डेढ़ लाख रूपए की फिनाइल के बिलों की ऑडिट रिपोर्ट का समायोजन होना शेष था। अब वर्तमान में डॉ. अंशुल मट्ठा जिला क्षय अधिकारी हैं। पूर्व में खरीदी गयी डेढ़ लाख रूपए की फिनाइल के बिलों की ऑडिट रिपोर्ट के समायोजन की एवज में डॉ. अंशुल मट्ठा परिवादी डॉक्टर (पूर्व क्षय अधिकारी) से 30 हजार रूपए रिश्वत मांग रहे हैं।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज बुधवार को एसीबी टीम ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए आरोपी जिला क्षय अधिकारी डॉ.अंशुल मट्ठा और दलाल उनके भाई समीर मट्ठा को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

COPL-DIGITAL-PVT-LTD-in-udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ACB Rajasthanacb rajasthan newsacb trap doctor of TB hospitalar live newslatest news in hindimb hospital udaipurTB Hospital badi udaipurTB Hospital udaipurudaipurudaipur ACBudaipur acb arrest doctor of District tuberculosis Centre mb hospitaludaipur acb arrest tb hospital doctor for taking bribe rs 25000udaipur acb trap doctorUdaipur newsudaipur news updateudaipur TB hospital

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .