AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फील्ड क्लब मेंबर खमेसरा की लापरवाही पूर्ण कार ड्राइविंग से हुई थी जिम ट्रेनर की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
May 11, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur field club member khamesra found responsible for gym trainer accident and death


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीन दिन की जांच के बाद हुआ खुलासा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। फील्ड क्लब के बाहर हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार जिम ट्रेनर की मौत मामले में कार चालक को चिह्नित कर लिया गया है। उस वक्त कार फील्ड क्लब मेंबर संजय खमेसरा चला रहे थे। फील्ड क्लब मेंबर संजय खमेसरा मार्बल ट्रेडर हैं। जिम ट्रेनर की मौत के बाद उनके खिलाफ अंबामाता थाना पुलिस आईपीसी की धारा 279 और 304ए के तहत कार्यवाही करेगी। accident in udaipur

थानाधिकारी हनुवंत सिंह ने बताया कि पुलिस का मकसद घटनाक्रम की सत्यता और आरोपी तक पहुंचना था। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य संसाधनों से पुलिस ने पहले दिन पांच लोगों को आईडेंटिफाई कर लिया था। अब पता यह करना था कि उन पांच लोगों में वह कौन था जिसकी लापरवाही से जिम ट्रेनर अनियंत्रित होकर गिरा और उसकी मौत हो गयी। तीन दिन पड़ताल के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि संजय खमेसरा की लापरवाही पूर्वक कार चलाने और अचानक फील्ड क्लब के गेट की तरफ टर्न लेने के कारण यह हादसा हुआ। भले ही बाइक और कार हिट नहीं हुई, लेकिन अचानक संजय खमेसरा की कार युवक के सामने आने से वह अनियंत्रित हुआ और उसकी बाइक फुटपाथ से टकरा गयी। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

यह हुआ था घटनाक्रम

संजय खमेसरा सुबह उनकी ब्राउन कलर की होंडा सिटी कार से सहेली मार्ग से फील्ड क्लब की तरफ आ रहे थे। इधर जिम ट्रेनर विपिन मीणा चित्रकूट नगर से फतहपुरा चौकी होते हुए सहेली मार्ग जा रहा था। हादसा सुबह करीब सवा छह बजे का है। फील्ड क्लब का गेट आते ही सहेली मार्ग की तरफ से आ रहे संजय खमेसरा ने अचानक फील्ड क्लब के गेट की तरफ कार को टर्न किया, इधर बाइक पर आ रहा विपिन मीणा अचानक सामने कार देखकर अनियंत्रित हो गया, उसके कार से टक्कर होने से तो बचा ली, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर फुटपाथ से जा टकरायी। हादसे में विपिन मीणा के सिर और चेहरे पर काफी चोटें आयीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

यह भी पढ़ें : फील्ड क्लब के बाहर हुआ था एक्सीडेंट, जिसमें हुई थी बाइक सवार जिम ट्रेनर की मौत

क्या फील्ड क्लब का मेंबर है जिम ट्रेनर की मौत का जिम्मेदार.?

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident in udaipurar live newsfield club udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur field clubudaipur field club member khamesra found responsible for gym trainer accident and deathUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .