AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसआईटी गठन के बाद राजस्थान में पेपर लीक व अन्य अनियमितता के 6 प्रकरण हुए दर्ज

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 3, 2024
Reading Time: 1 min read
paper leak sit


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 एसआईटी गठन से लेकर अब तक 35 आरोपियों को किया गिरफ्तार

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में लगातार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद राजस्थान सरकार द्वारा स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) गठित करने के बाद 6 प्रकरण दर्ज हुए है। paper leak case rajasthan

गृह विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्थान में पेपर लीक की घटनाएं बढ़ने पर 15 दिसंबर 2023 को जारी राज्य सरकार के आदेश की पालना में अतिरिक्‍त महानिदेशक पुलिस के नेतृत्‍व में 16 दिसंबर 2023 को स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। उसके बाद अब तक  भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक व अन्‍य अनियमितताओं के संबंध में 6 नये प्रकरण दर्ज किये गये है। ये प्रकरण 2023-2024 में दर्ज किए गए है।

पूर्व में दर्ज प्रकरणों की जांच भी एसआईटी द्वारा की जा रही है

एसआईटी गठन के बाद राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022, थाना एसओजी, प्राथमिक शिक्षा अध्‍यापक लेवल-1 परीक्षा 2022, वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020, लिपिक ग्रेड-2 व कनिष्‍ठ  सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018, ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021, समान पात्रता परीक्षा 2022,उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021, सीएचओ भर्ती परीक्षा, एएनएम / जीएनएम भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी के संबंध में व उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 मामले में एसओजी में प्रकरण दर्ज हुए है। पूर्व में दर्ज एवं दप्रसं की धारा 173(8) में पेण्डिंग प्रकरणों की जांच भी एसआईटी द्वारा की जा रही है।

एक गैंग के किंगपिन को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया

गृह विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में एसआईटी गठन से लेकर आज तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी द्वारा अनुसंधान का फोकस ऐसे बड़े आरोपियों पर है जो कानिस्‍टेबल भर्ती, जेईएन भर्ती सीएचओ भर्ती उप निरीक्षक भर्ती इत्‍यादि में पेपर लीक में किंगपिन की भूमिका में थे, लेकिन उनका अभी तक रोल पूरी तर‍ह से उजागर नहीं था। एक गैंग के किंगपिन को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है जो अपने सदस्‍यों के साथ नेपाल में छिपा हुआ था।

राजस्थान में 1 जनवरी से अब तक पेपर लीक के 20 प्रकरण हुए दर्ज

प्रदेश में 1 जनवरी 2018 से अब तक पेपर आउट व लीक के कुल 20 प्रकरण दर्ज हुए है। पेपर आउट व लीक के प्रकरणों में कुल 429 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। दर्ज कुल 20 प्रकरणों में से 19 प्रकरणों में चालान पेश न्यायालय किया जा चुका है व 1 प्रकरण उच्‍च न्‍यायालय में मुलजिम हापुराम की गिरफ्तारी पर रोक होने के कारण प्रकरण पेडिंग है। फर्जी डिग्री प्राप्त कर सरकारी सेवा में जाने वाले तथा फर्जी डिग्री लाने वाले 171 व्यक्तियों के खिलाफ 46 प्रकरण दर्ज हुए है।

सख्ती का असर देखने को मिल रहा

पेपर लीक की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने सख्ती की उसका असर भी देखने को मिल रहा है। भर्ती परीक्षाओं की विभिन्न स्तर पर मॉनिटरिंग होने से राज्‍य में 7 जनवरी 2024 को आयोजित सहायक आचार्य, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा, 21 जनवरी 2024 को आयोजित सूचना सहायक परीक्षा, 3 फरवरी 2024 को  आयोजित जीएनएम भर्ती परीक्षा, एएनएम भर्ती परीक्षा, 4 फरवरी 2024 को आयोजित कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा एवं 11 फरवरी 2024 को आयोजित कनिष्‍ठ लेखाकार परीक्षा बिना किसी समस्या के आयोजित हो पाई है।

Tags: ar live newslatest news in hindipaper leak casepaper leak case 6 fir after After formation of SIT in rajasthanpaper leak case rajasthansit rajasthanudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .