AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एमएलएसयू:सेवा से हटाएं 327 कार्मिकों का विरोध प्रदर्शन जारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 30, 2024
Reading Time: 1 min read
Protest in mlsu udaipur al live news


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार्मिकों ने राज्य सरकार के प्रति भी जताया आक्रोश

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में अचानक सेवा समाप्त करने के विरोध में सेल्फ फाइनेंस एडवाइजरी बोर्ड के 327 कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। ये लोग 20 मार्च से धरने पर बैठे है। Protest in mlsu udaipur

कार्मिको ने इस बात को लेकर विरोध जताया कि 28 मार्च को हुई सीओडी की बैठक के बाद कुलपति द्वारा मौखिक आश्वासन देकर काम पर लौटने को कहा गया, लेकिन लिखित में कोई आदेश अब तक जारी नहीं किया गया। इससे कार्मिकों के सामने उलझन की स्थिति बनी हुई है। धरने पर बैठे कार्मिकों का कहना है कि जब तक लिखित में आदेश नहीं मिल जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

Protest in mlsu udaipur

विश्वविद्यालय प्रशासन का कामकाज है ठप्प

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कार्मिकों की सेवा अचानक समाप्त करने और अभी तक कोई नई व्यवस्था नहीं होने से 20 मार्च से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का प्रशासनिक कामकाम एक तरह से ठप्प पड़ा है। यह स्थिति तब है जब परीक्षा अवधि का यह महत्वपूर्ण समय है। कार्मिकों के अभाव में विश्वविद्यालय की परीक्षा से जुड़ी गतिविधियां भी ठप्प पड़ी है।

सरकार और स्थानीय नेताओं के प्रति भी जताया आक्रोश

धरने पर बैठे कार्मिकों ने इस बात को लेकर भी आक्रोश जताया कि एक साथ 327 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई। प्रभावित लोग इतने दिनों से धरने पर बैठे है, लेकिन राज्य सरकार या सरकार के किसी प्रतिनिधि ने प्रभावित लोगों की पीड़ा महसूस करने की जहमत भी नहीं उठाई। नेताओं को चुनाव में दौड़ने का समय तो मिल रहा है, लेकिन 327 कार्मिकों से मिलकर उनकी बात सुनने किसी के पास समय नहीं है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: mlsu newsmlsu news udaipurMLSU Udaipurprotest in mlsu udaipursamvida karmi mlsu Protestudaipur college news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .