जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 की कैंपेनिंग सभी पार्टियों में शुरू हो चुकी है, आज पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इसी बीच भाजपा ने राजस्थान के लिए 40 स्टार प्रचारकों (bjp star pracharak) की सूची की जारी कर दी है। सूची में पीएम नरेंद्र मोदी सहित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल, एमपी सीएम डॉ मोहन यादव शामिल हैं।
प्रदेश के डिप्टी सीएम भी स्टार प्रचारकों में शामिल
इसके अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राजस्थान के डिप्टी सीएम दीया कुमारी, डॉ प्रेमचंद बैरवा, महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित नायब सिंह सैनी, सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, ओम माथुर, राजेंद्र राठौड़, अर्जुन मेघवाल गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य, संजीव बालियान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर, पुरुषोत्तम रुपाला, मनोज तिवारी, अलका सिंह गुर्जर, डॉ किरोड़ीलाल मीणा, घनश्याम तिवारी, डॉ सतीश पूनिया, राजेंद्र गहलोत, अरुण चतुर्वेदी, कनकमल कटारा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबा बालकनाथ भी स्टार प्रचारक होंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


