AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिला के शरीर में थी दो भोजन नली, खाते-पीते ही हो जाती थी उल्टी

Lucky Jain by Lucky Jain
March 20, 2024
Reading Time: 1 min read
extra food pipe developed in human body gbh general hospital team done success surgery


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • Medical News Rare Case Surgery : विश्व में इस तरह के दोहरी अन्ननली के मामले गिनती के ही पाए गए है
  • सात वर्षों से परेशान महिला का जीबीएच में हुआ सफल ऑपरेशन

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खाना खाते समय उल्टी हो जाना, खाते-पीते खांसी आना ये बातें कई बार सुनने में सामान्य सी लगती हैं, लेकिन एक महिला इन सभी समस्याओं से सात वर्षो से त्रस्त थी। स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन किसी को बीमारी समझ नहीं आयी। जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में हुए टेस्ट में जब पता चला कि महिला के साथ यह समस्या उसके शरीर में दो भोजन नली होने के कारण थी, तो मरीज महिला सहित डॉक्टर भी चौंक गए। डॉक्टर्स ने कहा विश्व में इस तरह के दोहरी अन्ननली के मामले गिनती के ही पाए गए है, यह रेयर केस है। (medical news rare case surgery)

जीबीएच जनरल हॉस्पिटल ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि निम्बाहेड़ा निवासी मांगीदेवी को खाना निगलने में समस्या थी। उन्हें खाना खाते समय अचानक उल्टी होने और खाना खाते खांसी आने की शिकायत थी। परिजन महिला को पिछले दिनों जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के ईएनटी विभाग में लेकर पहुंचे। यहां ईएनटी सर्जन डॉ. कनिष्क मेहता ने विभिन्न जांचों के बाद पाया कि महिला के दो भोजन नली है, जिस कारण उन्हें यह समस्या हो रही थी। इसे मेडिकल साइंस में जेंकर्स डाइवर्टिकुलम कहा जाता है।

दो अन्ननली अभी डिटेक्ट नहीं होती तो भविष्य में कैंसर का कारण बनती

जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के डॉ. कनिष्क मेहता ने बताया कि यह दोहरी अन्ननली की समस्या महिला को करीब सात साल से थी। बढ़वार के समय महिला में एक दूसरी अन्ननली विकसित हो गयी। इस नवविकसित अन्ननली से भोजन कई बार श्वास नली में चला जाता था, तब उन्हें भोजन करते ही उल्टी होना या खांसी आने की समस्या होती थी। इस तरह विकसित होने वाली अन्ननली आगे चलकर कैंसर का कारण बनती है।

महिला के शरीर में इस नवविकसित अन्ननली को हटाने और मुख्य अन्न नली को सुचारू करने के लिए डॉक्टर्स की टीम ने ऑपरेशन किया। ईएनटी सर्जन डॉ. कनिष्क मेहता की टीम ने निष्चेतना विभाग की डॉ. हीना की टीम की मदद से महिला का दूरबिन से ऑपरेशन किया। आमतौर पर ऐसे में ऑपरेशन के लिए सर्जरी की जाती है, लेकिन जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में बिना चीरा लगाकर दूरबीन से सफल ऑपरेशन किया गया।

विश्व में गिनती के ही हैं ऐसे मामले

डॉ. मेहता के अनुसार विश्व में इस तरह के दोहरी अन्ननली के मामले गिनती के ही पाए गए है। अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड के अनुसार दस लाख अन्ननली की शिकायत वाले मरीजों में से एक को जेंकर्स डाइवर्टिकुलम होता है। अब इस केस को जनरल प्रकाषन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। महिला को दो दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर उन्हें खाना खाने में, पानी पीने में हो रही समस्या से निजात मिल गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: extra food pipe developed in human bodygbh general hospitalgbh general hospital udaipurlatest news in hindimedical newsmedical news rare case surgeryrare case surgeryudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .