सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कार्रवाई
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। अभद्र और अश्लील कन्टेन्ट वाले 18 ओटीटी प्लेटफार्मों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ब्लॉक कर दिया है। ओटीटी प्लेटफार्मों की 19 वेबसाइटों, 10 ऐप्स, 57 सोशल मीडिया हैंडल की सामग्री पर राष्ट्रव्यापी रोक लगाई गई है। (18 ott platform block due to pornographic content)
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अभद्र, अश्लील और कुछ मामलों में अश्लील कन्टेन्ट प्रकाशित, प्रस्तुत करने वाले 18 ओटीटी प्लेटफार्मों को ब्लॉक करने के लिए विभिन्न मध्यस्थों के साथ समन्वित कार्रवाई की है। 19 वेबसाइटें, 10 ऐप्स (7 गूगल प्लेस्टोर, 3 एप्पल ऐप स्टोर प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े) और इन प्लेटफॉर्मों से जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोक लगा दी है। प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म देश भर में कहीं भी नहीं देखे जा सकेंगे।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के निर्देश पर मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। अब देशभर में ये प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म कहीं भी देखे नहीं जा सकेंगे। भारत सरकार के अन्य मंत्रालयों, विभागों और मीडिया तथा मनोरंजन, महिला अधिकारों और बाल अधिकारों में विशेषज्ञता वाले डोमेन विशेषज्ञों के परामर्श से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों के तहत यह कारवाई की गई है।
कन्टेन्ट अभद्र, अश्लील और महिलाओं को अपमानजनक तरीके से चित्रित करने वाला पाया
इन प्लेटफार्मों पर डाले गए कन्टेन्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अभद्र, अश्लील और महिलाओं को अपमानजनक तरीके से चित्रित करने वाला पाया गया। इसमें विभिन्न अनुचित संदर्भों में नग्नता और यौन कृत्यों को दर्शाया गया है। कन्टेन्ट को प्रथम दृष्टया आईटी अधिनियम की धारा 67 और 67ए आईपीसी की धारा 292 तथा महिलाओं के स्त्रीग अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम 1986 की धारा 4 का उल्लंघन माना गया था।
अश्लील कंटेंट वाली एक एप के एक करोड़ से अधिक डाउनलोड
ओटीटी ऐप्स में से एक को 1 करोड़ से अधिक डाउनलोड मिले, जबकि दो अन्य को गूगल प्ले स्टोर से 50 लाख से अधिक की संख्या में डाउनलोड किया गया। इसके अतिरिक्त, इन ओटीटी प्लेटफार्मों ने दर्शकों को अपनी वेबसाइटों और ऐप्स पर आकर्षित करने के उद्देश्य से ट्रेलर, विशिष्ट दृश्यों तथा बाहरी लिंक को प्रसारित करने के लिए बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का उपयोग किया। ओटीटी प्लेटफार्मों के सोशल मीडिया खातों पर 32 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं की संचयी फ़ॉलोअरशिप थी।
ओटीटी प्लेटफार्मों की सूची
ड्रीम्स फिल्म्स, वूवी, अनकटअड्डा, ट्राई फ्लिक्स, एक्स प्राइम, नियॉन एक्स वीआईपी, बेशर्म, हंटर्स, रेबिट, एक्स्ट्रामूड, न्यूफ़्लिक्स, मूडएक्स, मोजफ्लिक्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, फ्यूजी, चिकूफ़्लिक्स और प्राइम प्ले ओटीटी प्लेटफॉर्म को डाउनलोड किया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म : खातों की संख्या
- फेसबुक : 12
- इंस्टाग्राम : 17
- एक्स (पूर्व में ट्विटर) : 16
- यूट्यूब : 12
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


