AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

सखी उत्सव: खेल-कूद, नाच-गाना, मस्ती भरा रहा 2800 महिलाओं का दिन

Lucky Jain by Lucky Jain
March 13, 2024
Reading Time: 1 min read
hindustan zinc sakhi utsav 2024 at jawar stadium and zinc smelter debari


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिंक स्मेल्टर देबारी एवं जावर ग्रुप ऑफ माइंस द्वारा आयोजित हुआ सखी उत्सव

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिंक स्मेल्टर देबारी और जावर स्टेडियम में सखी उत्सव का आयोजन किया गया। सितोलिया, गोला फेक, म्यूजिकल चेयर, मटकी रेस, रस्सा-कस्सी, कबड्डी, जलेबी रेस, फुटबॉल जैसे प्रतियोगिताओं के साथ सखी उत्सव की शुरूआत की गयी। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। (hindustan zinc sakhi utsav 2024)

कार्यक्रम में बाल विवाह और महिला शिक्षा के बारे में उठोरी कार्यक्रम के तहत दो नाटक का मंचन किया गया। भजन कीर्तन और राजस्थानी गानों पर नृत्य, महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। बढ़ते तापमान के बवजूद उत्साह में कोई कमी नहीं थी। कार्यक्रम का आयोजन सीएसआर के तहत किया गया, जिसमें 2800 से अधिक सखी, ग्रामीण महिलाओं, महिला कर्मचारियों और जिंक परिवार की सदस्य महिलाओं ने हिस्सा लिया।

विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया

कार्यक्रम में अतिथिगणों ने खेल प्रतियोगिता की प्रतिभागियों और विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। सखी उत्सव में सखी शक्ति समिति, सखी फेडरेशन की अध्यक्ष जावर मंजू मीना और सखी प्रेरणा महासंघ देबारी की अध्यक्ष दुर्गा नागदा ने वर्ष भर की परियोजना की जानकारी दी।

जावर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईबीयू सीईओ राम मुरारी, जावर माइंस मजदूर संघ वरिष्ठ अध्यक्ष प्रेमनाथ, चनावदा सरपंच चिन्नीलाल, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक उदयपुर शाखा प्रबंधक जतिन गुप्ता सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। वहीं देबारी में आयोजित कार्यक्रम में देबारी लेड-जिंक स्मेल्टर आईबीयू सीईओ मानस त्यागी, डॉ. राजश्री गांधी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zinchindustan zinc sakhi utsav 2024latest news in hindisakhi utsav 2024udaipurUdaipur newsudaipur news updatevedanta groupzinc smelter debari udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .