जैसलमेर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में जैसलमेर में एशिया की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज पोखरण में आज मंगलवार को “भारत शक्ति अभ्यास” (bharat shakti exercise) हुआ। देश की तीनों सेनाओं आर्मी, एयरफोर्स और नेवी ने पहली बार एक साथ भारत शक्ति युद्धाभ्यास में स्वदेशी हथियारों से अपनी ताकत दिखायी। कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत शक्ति युद्धाभ्यास का अवलोकन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई बड़े नेता और सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
लड़ाकू विमान, मिसाइलें, ड्रोन और आधुनिक तोप सहित घातक हथियारों से दिखायी ताकत
- तेजस विमान : भारतीय वायुसेना में तेजस महत्वपूर्ण लड़ाकू विमान है। हवा से हवा में मार करने, हवा से सतह पर हमला करने में करागर है।
- लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड : भारत में बना लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर दुनिया का इकलौता अपने वर्जन का सबसे बेस्ट हेलिकॉप्टर है। यह लगातार तीन घंटे उड़ान भर सकता है। 550 किमी की कॉम्बैट रेंज में यह अधिकतम 268 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर के कॉकपिट के ठीक नीचे 20 एमएम की तोप है।
- के-9 आर्टिलरी गन : एक स्वदेशी लंबी दूरी की कैलिबर होवित्जर तोप है, 52 किलोमीटर तक निशाना साध सकती है, जो इसे एटीएजीएस परियोजना के तहत डीआरडीओ द्वारा 2013 में सेना की पुरानी तोपों को आधुनिक 155 मिमी आर्टिलरी गन से बदलने के लिए शुरू किया गया था। तोप आंखों से न दिखने वाले टारगेट पर भी बेहद सटीक निशाना साध सकती है।
- गरुड ड्रोन : भारत का सबसे बेहतर जेट इंजन संचालित सामरिक ड्रोन है। इस ड्रोन की रेंज 160 किमी तक है। यह उच्च गुणवत्ता वाला एचडी कैमरा, इमेज, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, दिन-रात के लिए थर्मल कैमरा, एंटी रडार नेविगेशन जैसी टेक्नोलॉजी से लैस है।
पिनाका रॉकेट और नाग मिसाइल
- पिनाका रॉकेट : पिनाका रॉकेट्स की गति ही इसे ज्यादा घातक बनाती है। इसकी स्पीड 5757.70 किलोमीटर प्रतिघंटा है। मतलब एक सेकेंड में 1.61 किमी की रफ्तार से अटैक करता है। पिछले साल इसके 24 परीक्षण किए गए थे।
- नाग मिसाइल : भारत में बने ध्रुवास्त्र एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल को हेलिना भी कहते हैं। इससे पहले इसका नाम नाग मिसाइल था। ध्रुवास्त्र मिसाइल 230 मीटर प्रति सेकेंड की गति से चलती है। ध्रुवास्त्र की मारक क्षमता 500 मीटर से लेकर 20 किलोमीटर तक है। इसे हेलिकॉप्टर, टैंक, बीएमपी या किसी भी आर्मर्ड व्हीकल पर तैनात किया जा सकता है।
- अस्त्र मिसाइल : हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र, बियॉन्ड विजुअल रेंज भी हमला करने में सक्षम है। इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा स्वदेशी और भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा 2017 में बनाया गया था।
- आकाश मिसाइल : यह एक मध्यम दूरी की सरफेस टू एयर मिसाइल है। आकाश मिसाइल 25 किमी की दूरी और 18000 मीटर या 59000 फीट की ऊंचाई तक एक विमान को गिरा सकती है। यहां तक कि यह बैलिस्टिक मिसाइल, फाइटर जेट्स, क्रूज मिसाइलों और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के हमलों को भी बेअसर कर सकती है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


