AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बांसवाड़ा में राहुल गांधी ने युवा न्याय गारंटी के दम पर सत्ता में आने का दिखाया दम

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 7, 2024
Reading Time: 1 min read
rahul gandhi in banswara gives yuva nyay guarantee bharat jodo nyay yatra


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची राजस्थान

बांसवाड़ा,(एआर लाइव न्यूज)। भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरूवार को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में पहुंची। यहां कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए पांच युवा न्याय गारंटी का जिक्र करते हुए देश की सत्ता में काबिज होने का दम दिखाया। राहुल ने बांसवाड़ा में रोड शो भी किया। उन्होंने आदिवासियों को विश्वास दिलाया कि आपके जल, जमीन, जंगल की लड़ाई हम लड़ेंगे।(rahul gandhi in banswara) (bharat jodo nyay yatra)

0राहुल गांधी ने कहा कि एक साल पहले हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर चले। आज हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा बांसवाड़ा राजस्थान पहुंची है। भारत जोड़ो यात्रा में किसानों ने अपनी बात रखी तो हमने अपने घोषणा पत्र में उनके लिए एक क्रांतिकारी काम किया है। पहली बार हिन्दुस्तान में लीगल गारंटी किसानो के लिए एमएसपी के लिए दी है। कानून बनाया है कि उनको लीगल एमएसपी मिलनी चाहिए।

200 बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालो, एक भी आदिवासी नहीं मिलेगा

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की 200 बड़ी कंपनियों की लिस्ट निकालो, एक भी आदिवासी नहीं मिलेगा। मैने लिस्ट निकाल कर चैक की है। इनके सीनियर मैनेजमेंट की लिस्ट निकाली है। किसी भी कंपनी में आदिवासी बड़ी पोस्ट पर नहीं मिला। दूसरी तरफ मैने मनरेगा की लिस्ट निकाली उसमें आदिवासी, दलित और पिछड़े सब भरे पड़े है। 90 पर्सेंट का काम हिन्दुस्तान में मजदूरी करने का है, 5 पर्सेंट का काम देश की हर संस्था को कंट्रोल करने का है। राहुल ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, उसमें क्या आपको टीवी पर राष्ट्रपति का चेहरा दिखा, क्यों नहीं दिखा, क्योंकि वो आदिवासी हैं। राममंदिर के उद्घाटन में किसान, गरीब, मजदूर ही नहीं था। वहां थी तो अडानी, अंबानी और बॉलीवुड की पूरी लाइनअप थी, उद्योगपति और अरबपति थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सारे कानूनों को बचाना है तो कांग्रेस पार्टी को बचाना होगा। गरीब, किसान, आदिवासी हम सभी को एक होना पड़ेगा। जब हम एक हो जाएंगे तो ये भाजपा वाले भागते फिरेंगे। सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेता मौजूद थे।

राहुल गांधी ने बतायी हमारी ये है युवा न्याय गारंटी.?

  • भर्ती भरोसा : राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि 30 लाख सरकारी नौकरी देंगे।
  • नौकरी पक्की : हम रोजगार की गारंटी लाएंगे। हर ग्रेजुएट को एक लाख रूपए प्रति वर्ष स्टाइपेंड के साथ अपें्रटिसशिप की गारंटी। यह अपें्रटिसशिप की गारंटी होगी जो कि मनरेगा जैसा अधिकार होगा इससे करोड़ों युवाओं को फायदा होगा।
  • पेपरलीक से मुक्ति : पेपरलीक के खिलाफ एक नया कानून लाएंगे जिससे पेपरलीक नहीं होंगे। कानून लाकर परीक्षा का तरीका ही अलग कर देंगे। परीक्षा सरकारी संस्था करेगी और पेपर लीक हो गया तो कानूनी कार्यवाही ऐसी होगी कि दूसरी बार पेपरलीक ही नहीं होगा।
  • गिग इकोनॉमी में सामाजिक सुरक्षा : जो युवा डिलीवरी का काम करते हैं, उनके लिए हम राजस्थान में एक कानून लेकर आए थे, वो कानून पूरे देश में लाने वाले है।
  • युवा रोशनी : 5000 करोड़ रुपए स्टार्टअप के लिए एक फंड बनाएंगे और हर जिले पर 10 करोड़ का फंड रहेगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsbanswara newsbharat jodo nyay yatracongress leader rahul gandhilatest news in hindiRahul gandhirahul gandhi bharat jodo nyay yatrarahul gandhi in banswaraudaipurudaipur news updateyuva nyay guarantee

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .