उत्तराखंड। धार्मिक आस्था के बड़े केंद्र बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 12 मई को खुलेंगे। बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर टिहरी राजदरबार में बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीख घोषित की गई। (Badrinath Yatra will start from 12th May 2024)
12 मई प्रातः 6 बजे बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर टिहरी स्थित राजमहल में परंपरा और विधि-विधान के साथ कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। राजपुरोहितों ने महाराजा मनुजयेंद्र शाह की जन्मपत्रिका व पंचांग गणना कर मुहूर्त तय किया। इस अवसर पर महारानी राजलक्ष्मी शाह व अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे।

कपाट खुलने का दर्शनार्थियों को इंतजार बना रहता है
परपंरा अनुसार बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि नरेंद्र नगर राजमहल में बसंत पंचमी को तय होती है। बद्रीनाथ देशवासियों की आस्था का बड़ा केंद्र है। गर्मी के दिनों में बद्रीनाथ के कपाट खुलने का हर साल दर्शनार्थियों को इंतजार बना रहता है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


