जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अयोध्या जाने के लिए प्रदेश के सात संभागीय मुख्यालयों से राजस्थान रोडवेज की बसों का संचालन 15 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इसके लिए राजस्थान रोडवेज ने आज शनिवार से आरक्षण सुविधा शुरू कर दी है, मतलब यात्री अयोध्या जाने के लिए आज से ही सीट का रिजर्वेशन करवा सकते हैं।(rajasthan roadways bus for ayodhya) रोडवेज बस स्टैंड के बुकिंग काउंटर पर जाकर रिजर्वेशन कराने के साथ ही यात्रीगण ऑनलाइन भी टिकट बुक करवा सकते हैं।
जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और बीकानेर से 15 फरवरी से प्रतिदिन बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। जयपुर से रोज दोपहर 1.15 बजे, अजमेर से सुबह 8.25 बजे, उदयपुर से सुबह 7.35 बजे, भरतपुर से रोज सुबह 9 बजे, कोटा से सुबह 6.30 बजे, जोधपुर से दोपहर 12.35 बजे और बीकानेर से सुबह 7.50 बजे जाएगी बस अयोध्या के लिए रवाना होगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


