उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीती रात जयपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इधर उदयपुर में न्यूनतम तापमान बढ़कर 13.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार सुबह आठ बजे तक चुरू के राजगढ में 10 मिलीमीटर, सरदारशहर 6, तारानगर 3 मिमी बारिश हुई। फतेहपुर सीकर में 6 ,नीमकाथाना 5, कोटकाससम 5, रिंगस 4,खैरथल 3, थानागाज़ी 3, मालाखेडा 3, टपूकड़ा 2,शाहपुरा 2, श्रीमाधोपुर सीकर 2, भुहाना 2, पाटन 1, बानसूर 1, बहादरुपुर 1, गोववन्दगढ़ 1, किशनगढ़ 1, रामगढ़1, झुझुनू 1, तिजारा 1, दातारामगढ़ 1, खींडेला 1, जयपुर ग्रामीण 1, अलवर में 1 मिमी बारिश हुई।
आज भी कई जगह बारिश के आसार
आज गुरुवार को भी जयपुर जिले सहित भरतपुर और सीकर क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। राजस्थान में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 3.4 फरवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से जयपुर संभाग, जोधपुर,बीकानेर संभाग और भरतपुर क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं.कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।


