AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अखबार में विज्ञापन देकर युवक को बनाया ठगी का शिकार : वन विभाग में नौकरी के नाम से ठगे 2.17 लाख रूपए

Lucky Jain by Lucky Jain
January 31, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest man for fraud of job in forest department


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सवीना थाना पुलिस (udaipur police) ने वन विभाग में नौकरी देने के नाम से 2 17 लाख रूपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी इतना शातिर कि ठगी करने के लिए बाकायदा उदयुर में एक राष्ट्रीय स्तर के अखबार में नौकरी दिलवाने का विज्ञापन भी दे डाला।

एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि अजमेर निवासी भगवानदास साहु पुत्र नौरतमल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से वन विभाग का फर्जी फॉर्म, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल जब्त किया गया है, वहीं परिवादी से आरोपी द्वारा ठगी हुई राशि 2 लाख 17 हजार रूपए आरोपी के बैंक खाते में थी, जिस पर बैंक खाता फ्रीज करवाया गया है।

अखबार में विज्ञापन देकर लिया झांसे में

थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि उदयपुर के एकलिंगपुरा पावर हाउस निवासी परिवादी शिवराज सिंह पुत्र शम्भुसिंह ने सवीना थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। जिसमें बताया था कि 16 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय स्तर के अखबार में एक विज्ञापन आया था, जिसमें वन विभाग में नौकरी लगवाने की बात लिखी थी और एक मोबाइल नंबर भी दिया था।

परिवादी ने विज्ञापन देखकर उसमें दिए मोबाइल नंबर पर बात की तो भगवानदास साहू ने बात की और वन विभाग में नौकर दिलवाने और ट्रेनिग व बदूंक लाईसेंस दिलवाने की बात कही। कई बातें कर आरोपी ने परिवादी को झांसे में ले लिया, जिसमें बाद परिवादी ने नौकरी मिल जाने के झांसे में आकर आरोपी के खाते में 2,17,000 रूपए डाल दिए। हालां कि उसके बाद आरोपी ने परिवादी युवक से संपर्क बंद कर दिया। जिस पर युवक को उसके साथ ही ठगी का एहसास हुआ। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurforest department udaipurfraud on the name of joblatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .