AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गणतंत्र दिवस समारोह: उदयपुर में कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,92 लोगों का किया सम्मान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
January 26, 2024
Reading Time: 2 mins read
Republic Day Celebration Cabinet Minister Kharadi hoisted the flag in Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गांधी ग्राउंड में हुआ जिला स्तरीय समारोह

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले भर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day 2024) उल्लास के साथ मनाया गया। उदयपुर के गांधी ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने ध्वजारोहरण किया। खराड़ी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर 92 लोगों को सम्मानित भी किया।

कैबिनेट मंत्री खराड़ी ने ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उल्लेखनीय कार्य करने पर वरिष्ठ पत्रकार लकी जैन (एआर लाइव न्यूज) व मुकेश हिंगड़ सहित 92 लोगों को सम्मानित भी किया।

Republic Day Celebration in udaipur 2024

स्कूली बच्चों की नृत्य प्रस्तुति और 12 झांकियां रहे आकर्षण का केंद्र

समारोह में विकास का संदेश देती 12 झांकियां और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और व्यायाम प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहे। एडीएम प्रशासन शैलेश सुराणा ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह में जिला प्रमुख ममता कुंवर, महापौर जीएस टांक,शहर विधायक ताराचंद जैन, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजयपाल लांबा, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी भुवन भुषण सहित कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

sanchi fireworks in udaipur

समारोह में इनका हुआ सम्मान

शहीद मेजर मुस्तफा की माताफातेमा,वरिष्ठ पत्रकार लकी जैन (एआर लाइव न्यूज),मुकेश हिंगड़, भू प्रबंध अधिकारी प्रदीप सिंह सांगावत, देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मुकेश चौधरी, डीआईजी स्टाम्प जितेन्द्र ओझा, आरएनटी के सहायक आचार्य डॉ. राजवीर सिंह, डीटीओ अनिल सोनी, आरएनटी से डॉ.सुधा गांधी, बछार पीएचसी के डॉ. हेमसिंह, आईएमए को डॉ.आनंद गुप्ता, आरएनटी के डॉ. भुवनेश चापावत, प्रो. रेणु मोगरा, एमपीयूएटी के विनय भाटी, एनसीसी की कैप्टन डॉं. संगीता माहेश्वरी, निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियंता रवीन्द्र कुमार मूंदड़ा, कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक कुमार जैन को सम्मानित किया गया।

sanjay sharma badgaon sarpanch

समारोह में राउमावि गुपड़ा प्रधानाचार्य भंवरसिंह राठौड़, आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. शिवकांत शर्मा, योगाचार्य डॉ. जसवंत मेनारिया, परिवहन निरीक्षक चंचल माथुर, स्मार्ट सिटी के करनेश माथुर, भीण्डर ब्लॉक सीएमओ डॉ. संकेत जैन, एवीवीएनएल के हरिप्रसाद शर्मा व डॉ. कादंबरी जैन, वन विभाग के दिनेश चन्द्र मीणा, सुरेन्द्र सिंह व राजेश्वरी राठौड़, भू अभिलेख निरीक्षक बाबूलाल तावड़, पर्यटन अधिकारी जितेन्द्र कुमार माली, एमबी अस्पताल की डॉ. शिप्रा शर्मा व जगदीश अहिर, एडीएम कार्यालय के हिमांशु चौबीसा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय के यशवंत नाथ व लालूराम गमेती भी सम्मानित हुए

कैबिनेट मंत्री ने सहायक लेखाधिकारी पुरूषोत्तम दाधीच, एसपी कार्यालय के अनिल कुमार, सूचना सहायक उत्पल पण्ड्या, पीटीआई युगल किशोर शर्मा, शिक्षा विभाग से गजेन्द्र लौहार, भारत भूषण जोशी व चन्द्रप्रकाश जैन, टीबी अस्पताल के लक्ष्मीनारायण चौहान, जिला सत्र न्यायालय के रवीन्द्र श्रीमली व माणकलाल कुमावत, देवस्थान विभाग के सोनू शर्मा, समग्र शिक्षा के विजय शर्मा, खान एवं भू विज्ञान विभाग के यथार्थ मीणा, टीएडी के कुलवेन्द्र सिंह कुशवाह, जीपीएफ के सौरभ मीणा, पीएचईडी के राजेश पुरोहित और प्रोटोकॉल अनुभाग के अंबालाल चौहान को सम्मानित किया ।

ये भी हुए सम्मानित

इसी प्रकार एसपी ऑफिस से हिम्मत सिंह व दीपिका सेन, वाहन चालक प्रवीण सिंह पंवार, महेश मीणा, कैलाश चन्द्र सैनी व सन्नी आजाद, नगर निगम के सफाई कर्मचारी अंबालाल नकवाल, मंजू, ,विशेष विद्यालय की शमा परवीन, अधिवक्ता संतलाल अग्रवाल, साइबर एक्सपर्ट अजय माली, समाजसेवी मुकेश खिलवानी, प्रगतिशील कृषक प्रेमचंद कपाया, कुलदीप सिंह शक्तावत, उदयसिंह सारंगदेवोत व गेहरीलाल डांगी, फड चित्रकार रामचंद्र शर्मा, गवरी कलाकार गंगाराम गमेती सम्मानित हुए।

गैर नृत्य कलाकार केशुलाल खेर, कच्छी घोडी कलाकार विजय भाट, कयाकिंग खिलाड़ी तनिष्क पटवा, जूडो खिलाड़ी गरिमा चौहान, मुकेश मीणा व दिव्या पंवार, तैराक इशिका रामस्नेही, शतरंज खिलाड़ी दक्षिता कुमावत, आधार फाउण्डेशन ट्रस्ट, गोताखोर जुम्मा खान व हुसैन खान, टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ी विहल नाहर, बैडमिंटन खिलाड़ी चांद चावत, एथलिट आदित्य कुमार, फुटबॉल खिलाड़ी दीप्ति गमेती, मीरा प्रकाश वर्मा फाउण्डेशन,सदभाव सेवा फाउण्डेशन, जिला बाल संरक्षण समिति सदस्य अंजना जोशी, महाकालेश्वर मंदिर व्यवस्थापक चन्द्रशेखर दाधीच, चौगान मंदिर व्यवस्थापक सम्पत चेलावत और गीतांजलि डेंटर कॉलेज प्राचार्य डॉ. निखिल वर्मा को भी सम्मानित किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCabinet Minister Kharadilatest news in hindirepublic day 2024Republic Day Celebration 2024Republic Day Celebration Cabinet Minister Kharadi hoisted the flag in UdaipurRepublic Day Celebration in udaipurRepublic Day Celebration in udaipur 2024Udaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .