AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: जमीन विवाद में युवक और उसके हिस्ट्रीशीटर दोस्त की हत्या

Lucky Jain by Lucky Jain
January 25, 2024
Reading Time: 1 min read
udaipur double murder in land dispute


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीन आरोपी हिरासत में, युवक की मौत के कुछ घंटे बाद बरामद हुआ दोस्त का शव

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर से नजदीक बड़गांव थाना क्षेत्र के लोसिंग गांव में जमीन विवाद के चलते एक युवक तेज सिंह और उसके हिस्ट्रीशीटर दोस्त सुनील उर्फ सोनू गांची की हत्या कर दी गयी। हत्या के आरोपी युवक के दूर के रिश्तेदार ताउ और उसके बेटे ही हैं। (udaipur double murder in land dispute)

घटना बीती रात 9 बजे की है, जबकि युवक ने हॉस्पिटल में रात 11 बजे दम तोड़ दिया, तब तक किसी को पता नहीं था कि युवक के साथ मौजूद उसका दोस्त सोनू गांची कहां है, जब परिजनों ने उसके बारे में पुलिस को बताया तो पुलिस ने रात 1 से 2 बजे के बीच घटनास्थल के आस-पास तलाश की तो करीब 300 से 400 मीटर दूर सोनू गांची का शव झाड़ियों में मिला।

जमीन विवाद में हुए इस डबल मर्डर की सूचना गुरूवार सुबह लोसिंग गांव सहित आस-पास के क्षेत्र में फैल गयी। मोरचरी में भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और विरोध प्रदर्शन किया। लोसिंग सरपंच हेमंत श्रीमाली भी मोरचरी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहन सिंह और उसके बेटे पुष्कर सिंह सहित तीन को पकड़ लिया गया है।

पिता की मौत के बाद से युवक आरोपियों को खटक रहा था

पुलिस ने बताया कि लोसिंग हाल सुखेर निवासी तेज सिंह पुत्र उदय सिंह और उसके दोस्त तीज का चौक, धानमंडी निवासी सुनील उर्फ सोनू गांची पुत्र भैरूलाल की हत्या हुई है। सोनू गांची धानमंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इनकी हत्या के मुख्य आरोपी लोसिंग निवासी मोहन सिंह और उसके बेटे पुष्कर सिंह सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

तेज सिंह को उदय सिंह और बीना कुंवर ने गोद लिया हुआ था। आरोपी मोहन सिंह तेज सिंह के पिता उदय सिंह के रिश्तेदार है। उदय सिंह का लोसिंग गांव में एक खेत है। उदय सिंह के खेत की इस जमीन को मोहन सिंह और उसका परिवार हड़पता चाहता है। कुछ वर्ष पहले उदय सिंह की मौत के समय भी मोहन सिंह ने इस जमीन को हड़पने के काफी प्रयास किए थे और गांव में हंगामा भी किया था। उदय सिंह की मौत के बाद उसकी संपत्ति का हक गोद लिए बेटे तेज सिंह को मिल गया। इस कारण से तेज सिंह मोहन सिंह और उसके परिवार को खटक रहा था।

सुबह बुजुर्ग महिला पर हमला किया, रात को उसके बेटे की हत्या

तेज सिंह की मां बीना कुंवर(65) लोसिंग गांव स्थित पुश्तैनी घर में रहती थीं, जबकि तेज सिंह सुखरे क्षेत्र में रहता था। बुधवार सुबह बीना कुंवर उसके खेत पर सिंचाई कर रही थी, इस दौरान मोहन सिंह उसके परिवार के साथ आया। मोहन सिंह ने खेत पर सिंचाई कर रही बीना कुंवर के साथ मारपीट की और खेत पर नहीं आने की धमकी दी।

बीना कुंवर ने यह सारी घटना पुत्र तेज सिंह को बतायी। इस पर तेज सिंह गांव गया, मां बीना कुंवर को लेकर थाने गया और आरोपी मोहन सिंह सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी। बुधवार रात करीब 9 बजे तेज सिंह के साथ उसका दोस्त सोनू गांची भी था। लोसिंग गांव में मां से मिलकर तेज सिंह और सोनू गांची घर से निकलकर कुछ दूर पहुंचे ही थे कि मोहन सिंह और उसके बेटे व अन्य आरोपियों ने इन दोनों को रास्ते में ही रोक लिया। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर कहासुनी हुई, इस दौरान मोहन सिंह और उसके बेटों ने तेज सिंह और उसके दोस्त पर हमला कर दिया।

दोस्त की लाश कुछ घंटों बाद झाड़ियों के पास मिली

चाकू के कई वार से घायल हुआ तेज सिंह वहीं निठाल होकर गिर गया, वहीं गंभीर घायल सोनू गांची बचने के लिए वहां से भागा, लेकिन करीब 300-400 मीटर दूर झाड़ियों में उसने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर रात करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची, तेज सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां रात करीब 11 बजे तेज सिंह ने दम तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि हमले के समय तेज सिंह के साथ उसका कोई दोस्त भी था। इस पर पुलिस ने देर रात घटनास्थल के आस-पास तलाशी शुरू की तो रात करीब 2 बजे पुलिस को सोनू गांची की लाश भी मिल गयी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurland dispute murder udaipurland mafialand mafia in udaipurland mafia udaipurlatest news in hindimurder in land disputereal estate udaipurudaipurudaipur double murder in land disputeUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .