शिक्षा विभाग 15 फरवरी को सूर्य नमस्कार में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्कूल में बच्चों को सुबह प्रार्थना के साथ अब सूर्यनमस्कार भी करवाया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने आदेश जारी कर दिए हैं। 15 फरवरी से बच्चों को स्कूल में सूर्यनमस्कार भी करवाया जाएगा, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रहे। राजस्थान में भाजपा सरकार द्वारा योग और सूर्यनमस्कार के जरिए बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।(surya namaskar compulsory in schools)
जारी आदेश के अनुसार शिक्षा विभाग 15 फरवरी को सूर्य नमस्कार में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा। सूर्य सप्तमी के दिन सूर्य नमस्कार अभियान शुरू होगा। प्रार्थाना की तरह ही सूर्यनमस्कार बच्चों के शेड्यूल में शामिल किया जाएगा, ताकि हर कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे।
शारीरिक शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों को सूर्यनमस्कार करने में दक्ष प्रशिक्षकों से ट्रेनिंग दिलवायी जाएगी। ताकि शारीरिक शिक्षक स्कूल में बच्चों को सूर्यनमस्कार सही तरह से करवा सकें। सह-शिक्षा वाले स्कूलों में बालक-बालिकाओं के लिए सूर्यनमस्कार की अलग-अलग व्यवस्था हो, ताकि बच्चे सहज होकर सूर्यनमस्कार कर सकें। इसके अलावा सूर्यनमस्कार का अभ्यास बच्चों की आयु और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही करवाया जाएगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


