केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना प्रारंभ करेगी
नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। अयोध्या राम मंदिर में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। केन्द्र सरकार “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” (pm suryoday yojana) प्रारंभ करेगी, जिसके तहत आम जनता के घरों की छतों पर सोलर रूफ टॉप सिस्टम लगाएगी। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने निर्णय के बारे में सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो। अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।



डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


