AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तेज रफ्तार ने ली 2 युवकों की जान, कार डिवाइडर से टकराई, युवक 50 फ़ीट गहरी खाई में गिरे

Lucky Jain by Lucky Jain
January 9, 2024
Reading Time: 1 min read
तेज रफ्तार ने ली 2 युवकों की जान, कार डिवाइडर से टकराई, युवक 50 फ़ीट गहरी खाई में गिरे


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

गोगुन्दा/उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर खोखरिया नाल सुरंग के समीप एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।(Accident in udaipur)

बेकरिया थानाधिकारी प्रभु सिंह चूंडावत ने बताया कि राजसमंद के रहने वाले तीन युवक अपनी अल्टो कार से पिंडवाड़ा की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक खोखरिया नाल सुरंग के समीप कार की रफ्तार तेज होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और कार गोगुन्दा रोड से डिवाइडर को पार करते हुए पिण्डवाड़ा रोड पर बने डिवाइडर से जाकर टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था की दोनों युवक कार से उछलकर करीब 50 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गए। हादसे में राजसमंद के सेमा निवासी श्रवण सिंह (32) पुत्र गुमान सिंह राजपूत और कुंभलगढ़ निवासी कान सिंह (30) पुत्र नारायण सिंह राजपूत की मौके पर ही मौत हो गयी। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुँचा कर मृतकों के शवों को बेकरीया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को हादसे की सूचना दी।

rajasthan samaj seva sansthan sweater distribution campaign
Tags: accident in udaipurar live newslatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .