चार दिन चली आयकर कार्यवाही शनिवार को हुई संपन्न
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। आयकर विभाग द्वारा उदयपुर के दो होटल ग्रुप रॉकवुड होटल एंड रिसोर्ट और फतह कलेक्शन ग्रुप पर चल रही आयकर छापे की कार्यवाही शनिवार को संपन्न हुई। चार दिन चली इस कार्यवाही में दोनों ग्रुप की करीब 200 करोड़ रूपए की अघोषित संपत्ति (बेहिसाब आय) का खुलासा है। सर्च के दौरान आयकर टीम को 4.50 करोड़ रूपए नगद और 9 किलो सोने की ज्वैलरी भी बरामद हुई। (IT raid on hotel group Udaipur)
आयकर महानिदेशक (अन्वेषण) राज टंडन के निर्देशन, प्रधान निदेशक आयकर (अन्वेषण) सुधांशु शेखर झा के मार्गदर्शन और आयकर विभाग उदयपुर के संयुक्त निदेशक अन्वेषण जेएस राव के नेतृत्व में यह पूरी कार्यवाही हुई है। आयकर की 27 टीमों ने रॉकवुड होटल एंड रिसॉर्ट ग्रुप के होटल रेडिसन ब्लू और फतह कलेक्शन ग्रुप के फतहगढ़ होटल, रामप्रताप पैलेस होटल कुल 7 होटलों, निदेशकों के घरों, ऑफिस सहित अन्य ठिकानों परपर छापे की कार्रवाई की थी।
आयकर टीमों ने दोनों ही ग्रुप के संबंधित ठिकानों से लेन-देन के कई दस्तावेज बरामद किए हैं। रॉकवुड होटल एंड रिसोर्ट ग्रुप होटल संचालन के अलावा हॉस्पिटेलिटी, इवेंट, कैटरिंग, मार्बल, रियल एस्टेट इंडस्ट्री में भी काम करता है, वहीं फतह कलेक्शन ग्रुप के उदयपुर में फतहगढ़, रामप्रताप पैलेस होटल सहित 4 होटल्स और रणथंभोर में 1 होटल, कुंभलगढ़ में 2 समेत कुल 7 होटल्स हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


