AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जिंक के ऊंची उड़ान के पूर्व छात्रों ने साझा किये सफलता के अनुभव

Lucky Jain by Lucky Jain
January 2, 2024
Reading Time: 1 min read
hindustan zinc unchi udaan alumni students share their experience


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एल्यूमिनी मीट में हिन्दुस्तान जिंक के उच्च अधिकारियों ने किया प्रोत्साहित

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जीवन में जो व्यक्ति सपने देखता हैं, कड़ी मेहनत और लगन से उन्हें पूरा किया जा सकता हैं। इस बात के एक दो नहीं 80 से अधिक उदाहरण हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित “ऊंची उड़ान” कार्यक्रम (hindustan zinc unchi udaan) के पूर्व छात्रों के रूप में देखने को मिले। मौका था एल्यूमिनी मीट का, जिसमें हिन्दुस्तान जिंक के ऊंची उड़ान के पूर्व छात्रों ने साझा किये सफलता के अनुभव।

विद्याभवन में आयोजित ऊंची उड़ान एल्युमिनी मीट में पिछले पांच बैच के 80 से अधिक छात्र सम्मिलित हुए जो आज देश के जाने-माने शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत हैं। इनमें से कुछ को प्लेसमेंट मिल चुका है। कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक के सीएचआरओ मुनीश वासुदेवा, मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी दुराईराज एवं हेड सीएसआर अनुपम निधि सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी कंपनी में प्लेसमेंट हासिल किया

इन्ही में से एक है आगुचा भीलवाड़ा के रहने वाले मोहित, जिन्होंने शुरू से ही संघर्षरत जीवन और परिस्थितियों का सामना किया। मोहित के हौंसले तो बुलंद थे, लेकिन आर्थिक कमजोरी के कारण दिशा स्पष्ट नहीं थी। मोहित की जिंदगी में तब बदलाव आया जब वह ऊंची उड़ान कार्यक्रम का हिस्सा बना। आज वह एमबीएम जोधपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के अपने अंतिम सेमेस्टर में है, साथ ही जेएसडब्ल्यू एनर्जी कंपनी में प्लेसमेंट हासिल कर लिया है। बहुत खुश होकर, मोहित ने हिन्दुस्तान जिंक के ऊंची उड़ान कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।

सुदूर गांव की हेमलता एनआईटी से कर रही हैं इंजीनियरिंग

धैर्य और दृढ़ संकल्प की ऐसी ही बानगी हिंदुस्तान जिंक के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ इंटरैक्टिव सत्र के दौरान सामने आई। जब हेमलता कुँवर देवड़ा ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। देबारी के सुदूर गांव नोहरा की बैच-3 की छात्रा हेमलता ने अपने करियर के लक्ष्य में आई सभी बाधाओं को पार किया। अपने गांव में पहली इंजीनियर बनने से लेकर घर से हजारों किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के एनआईटी हमीरपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने तक, हेमलता गांव की दूसरी बालिकाओं के लिये प्रेरणा की किरण बनकर खड़ी हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newshindustan zinchindustan zinc unchi udaanhindustan zinc unchi udaan alumni students share their experienceHZLlatest news in hindiudaipurudaipur news updateunchi udaan schemeunchi udaan scheme hindustan zincvedanta groupvedanta group Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .