जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के नए मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गणेश वंदना भी की।
ऊषा शर्मा के सेवानिवृत होने के बाद राजस्थान के नए मुख्य सचिव बने सुधांश पंत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के विकास के लिए केंद्र से तालमेल में कोई समस्या नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़ी योजनाओं पर उनका खास फोकस रहेगा और प्रदेश के वित्त प्रबंधन के लिए भी हर संभव खास प्रयास होंगे। विकसित भारत की कल्पना साकार करने की कोशिश की जाएगी।

अधिकारियों ने बधाई दी
मुख्य सचिव ने नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। इस दौरान प्रमुख सचिव हेमंत गेरा, संयुक्त सचिव अक्षय गोदारा, महेश चंद्र शर्मा सहित कई अधिकारियों ने सुधांश पंत को बधाई दी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


