जैन बोले, नदी के बहाव क्षेत्र को 25 फीट छोटा कर दिया
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर विधायक ताराचंद जैन को शनिवार को आयड़ नदी के बीचों बीच ऐसा गुस्सा आया कि एक बारगी यहां सन्नाटा छा गया। जैन ने आयड़ नदी विकास योजना के तहत चल रहे काम को लेकर मौके पर जो सवाल उठाए उसका किसी इंजीनियर के पास संतोषप्रद जबाव नहीं था।(MLA Tarachand visit Ayad river udaipur)
शहर विधायक ताराचंद जैन शनिवार सुबह आयड़ नदी विकास योजना के तहत हुए कार्याें की स्थिति देखने पहुंचे थे। तब यहां यह बात सामने आयी कि नदी किनारे कुछ जगह रिर्टनिंग वॉल को नदी के बहाव क्षेत्र में ही बना दिया गया है। गार्डन विकसित करने के लिए यह रिर्टनिंग वॉल बनाई गई है। अधिकारियों के किस कारनामे पर आया विधायक को गुस्सा, विडियो पर क्लिक कर सुनिए :-
किसी इंजीनियर के पास संतोषप्रद जवाब नहीं मिला तो आया गुस्सा
जैन ने इंजीनियरों से कहा कि 25 फीट नदी के अंदर रिर्टनिंग वॉल बना दी, इससे नदी का बहाव क्षेत्र छोटा हो गया है और लोग इस जमीन पर कब्जा। जैन ने सवाल उठाए तो किसी इंजीनियर के पास संतोषप्रद जवाब नहीं मिला तो उनको गुस्सा आ गया और जिम्मेदारों को डांट भी लगाई।
कलेक्टर को बुलाया मौके पर
शहर विधायक ताराचंद जैन ने मौके की स्थिति देख हैरानी जताई और बाद में कलेक्टर अरविंद पोसवाल को भी मौके पर बुलाया। जैन ने कलेक्टर को भी साफ कह दिया कि इंजीनियर आयड़ नदी के विकास के नाम पर नदी के बहाव क्षेत्र को छोटा करने का काम कर रहे है। पहले मुटाम लगाए गए थे उनके हिसाब से काम क्यों नहीं हो रहा?, पूर्व उप महापौर महेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व पार्षद नानालाल वया और सिद्धार्थ शर्मा ने भी शहर विधायक के सवालों को वाजिब बताया।
कलेक्टर ने दिए निर्माण हटाने के निर्देश
शहर विधायक की आपत्ति के बाद कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने तत्काल नदी के बहाव क्षेत्र में करवाएं गए पक्के निर्माण को हटाने के इंजीनियर्स को निर्देश दिए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


