AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना ने जैसलमेर के बाद जयपुर में भी दी दस्तक: प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 4 हुई

Lucky Jain by Lucky Jain
December 21, 2023
Reading Time: 1 min read
corona cases increasing in rajasthan two test found positive in jaipur after jaisalmer


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही वृद्धि ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। राजस्थान में भी दो दिनों में लगातार चार संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद अलर्ट जारी हो गया है। गुरूवार को जयपुर में 2 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जबकि बुधवार को आयी रिपोर्ट में जैसलमेर में 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी।(corona cases in rajasthan)

देश के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कोविड केस तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में आज कोरोना एक्टिव केस 2669 हो गए हैं। ज्यादातर मामलों की जांच में कोविड-19 के सब वेरिएंट JN.1 की पुष्टि हुई है। जयपुर में पाए गए दो कोविड संक्रमित में एक झुंझुनू और दूसरा भरतपुर का रहने वाला है। वहीं जैसलमेर में दो संक्रमित पाए गए हैं। विशेषज्ञों की राय अनुसार प्रथम दृष्टया यह अपेक्षाकृत Mild इनफेक्शन प्रतीत होता है।

सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार होने पर चिकित्सक से सलाह लें

राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने गुरूवार को एक एडवायजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि सर्दी में खांसी, बुखार, जुकाम व गला खराब आदि लक्षणों के रोगियों की संख्या में वृद्धि होती है। रोगी चिकित्सक की सलाह समय पर लें, ताकि रोग पर प्रभावी रूप से नियंत्रण किया जा सके। सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम होने पर मरीज होम आईसोलेशन में रहकर उपचार लें।

बच्चे, वृद्धजन, गर्भवती एवं गंभीर रोग से ग्रसित मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार होने पर विशेष ध्यान रखें। समय पर चिकित्सक को दिखाएं और चिकित्सक की सलाह अनुसार कोविड-19 की जांच करवाए। आने वाले त्यौहार व नववर्ष पर कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर की पालना की जानी चाहिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscorona cases in rajasthancorona cases increasing in rajasthan two test found positive in jaipur after jaisalmercorona in jaipurcorona in rajasthancovid 19 in rajasthancovid 19 update rajasthanlatest news in hindiRajasthanrajasthan newstwo test found positive in jaipurtwo test found positive in jaipur after jaisalmerudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .