AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शिल्पग्राम उत्सव : 21 से 30 दिसंबर तक संस्कृतियों से सजेगा आंगन

Lucky Jain by Lucky Jain
December 14, 2023
Reading Time: 1 min read
shilpgram utsav 2023 udaipur governor will inaugurate on 21 december


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन ने की बैठक

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र और जिला प्रशासन ने 21 दिसंबर से शुरू होने वाले शिल्पग्राम उत्सव की तैयारियों के लिए संयुक्त बैठक की। केन्द्र निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि उत्सव का आयोजन आगामी 21 से 30 दिसम्बर तक होगा। उद्घाटन राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विदेश एवं संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी करेगी।(shilpgram utsav 2023 udaipur)

उन्होंने बताया कि उत्सव में उदयपुर तथा आसपास के शहरों से लाखों लोग लोक कला व संस्कृति की गतिविधियों को देखने के लिये यहां आते हैं। उन्होंने उत्सव के दौरान सुरक्षा, पार्किंग, चिकित्सा इत्यादि के लिए अपेक्षित विभागीय सहयोग के बारे में जानकारी दी। बैठक में जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल ने मेला परिसर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, बिजली-पानी, चिकित्सा सुविधा, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, मेला स्थल का साफ-सफाई आदि को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने उत्सव के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम बनाये जाने का निर्णय लिया गया।

एकतरफा रहेगा यातायात

शिल्पग्राम तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत तथा उन पर लाईट व्यवस्था सुचारू रखने का निर्णय लिया गया। डीएसपी चांदमल सिंगारिया ने बताया कि उत्सव के दौरान शिल्पग्राम आने-जाने के लिए एक तरफा़ यातायात व्यवस्था रहेगी। इसके तहत चार पहिया वाहनों का प्रवेश बड़ी मार्ग से होगा उनकी निकासी रानी रोड से होगी। दुपहिया वाहन रानी रोड़ से प्रवेश कर सकेंगे इनके लिए पार्किंग व्यवस्था शौर्यगढ़ के बाहर तथा पंचायत की भूमि पर की जाएगी। शिल्पग्राम मेले के दौरान प्रशासन द्वारा सिटी बसों का भी संचालन किया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindirajasthan newsshilpgram melashilpgram mela 2023shilpgram utsav 2023shilpgram utsav 2023 udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur shilp gramudaipur shilpgram melaudaipur shilpgram utsav

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .