हमारे इस कार्य में आप भी बन सकते हैं सहयोगी
उदयपुर। राजस्थान समाज सेवा संस्थान की तरफ से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोटा भीलवाड़ा रामा के बच्चों को स्वेटर वितरीत किए गए। सर्द मौसम में छोटे बच्चों को परेशान नहीं होना पड़े, इस मकसद से संस्थान की तरफ से यहां कक्षा एक से पांचवीं तक के 110 बच्चों को स्वेटर वितरीत किए गए। स्वेटर पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्थान की टीम जब स्कूल पहुंची तब अधिकांश बच्चों के पास स्वेटर नहीं थे। (rajasthan samaj seva sansthan)
राजस्थान समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को राज्य सरकार स्कूल ड्रेस तो उपलब्ध करवाती हैं, लेकिन सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर की व्यवस्था नहीं हो रही है। जबकि सर्दी के दिनों में सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वेटर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। स्वेटर वितरण के दौरान राजस्थान समाज सेवा संस्थान की टीम ने भी इस कमी को महसूस किया। ऐसे में संस्थान की तरफ से आने वाले दिनों में राज्य सरकार का ध्यान इस तरफ दिलाया जाएगा।

सर्दियों में सरकारी स्कूल में बच्चों की सबसे बड़ी जरूरत स्वेटर है
स्कूल प्रिंसीपल कौशलेश मीणा ने संस्थान के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को स्वेटर की सबसे बड़ी जरूरत थी। स्वेटर नहीं होने से कई बच्चे को सर्दी-जुकाम हो जाता है और वे बीमार भी पड़ जाते थे। इससे उनका स्कूल आना तक मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब ये बच्चे स्वेटर पहन कर स्कूल आएंगे तो ठंड से बीमार नहीं होंगे। स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका सलमा सुल्ताना ने भी संस्थान के इस प्रयास की सरहाना की।
बच्चों को सर्दी से बचाने की इस मुहीम में आप भी हमारा सहयोग कर सकते हैं, दिए गए बार-कोड पर आप स्वेच्छा अनुसार कोई भी राशि डोनेट कर सकते हैं, ताकि हम उस राशि से सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर पहुंचा सकें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


