नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। मध्यप्रदेश को उसके नए मुख्यमंत्री मिल गए हैं, निवर्तमान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। सोमवार को विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए हैं।(mohan yadav cm madhya pradesh)
विधायक दल की बैठक में नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष और जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने नाम की घोषणा के बाद मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। प्यार और सहयोग के लिए पार्टी की स्टेट लीडरशिप और केंद्रीय लीडरशिप का बहुत बहुत धन्यवाद। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाऊंगा।
छात्रसंघ राजनीति से शुरू हुआ राजनीतिक कॅरियर
58 वर्षीय मोहन यादव उज्जैन जिले से लगातार तीन बार के विधायक चुने जा चुके हैं और पिछली सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे। मोहन यादव के राजनीतिक कॅरियर की शुरूआत छात्र राजनीति से हुई थी। वे माधव साइंस कॉलेज छात्र संघ के 1982 में सहसचिव और 1984 में अध्यक्ष रह चुके हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


