AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जोधपुर में गायब हुई रिजर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिटः सेक्टर ऑफिसर संस्पेंड

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 30, 2023
Reading Time: 1 min read
EVM control unit missing case jodhpur sector officer suspended


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा चुनाव 2023

जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर 25 नवंबर को हुए मतदान के बाद जोधपुर में एक रिजर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट गायब होने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया है,इस मामले में एक होमगार्ड की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस रिजर्व में पड़ी इस कंट्रोल यूनिट को मतदान के लिए उपयोग में नहीं लिया गया था। (evm control unit missing case jodhpur)

जोधपुर शहर विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान होने के बाद क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर की गाड़ी से रिजर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट गायब मिली। मतदान के बाद जब रिजर्व ईवीएम वापस जमा करवाने का समय आया तब एक कंट्रोल यूनिट गायब होने का मामला सामने आया था। हालांकि इस मशीन को मतदान के लिए उपयोग में नहीं लिया गया था, लेकिन चुनाव से जुड़ा मामला होने से चुनाव आयोग की नजर में यह एक गंभीर मामला था।

पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने लापरवाही बरतने पर रातानाडा क्षेत्र में सेक्टर ऑफिसर पंकज जाखड़ को सस्पेंड कर दिया है। जिस गाड़ी से कंट्रोल यूनिट गायब हुई उस गाड़ी के साथ चुनावी ड्यूटी करने वाले होमगार्ड की सेवाएं समाप्त की गई हैं। इस मामले में जोधपुर के उदयमंदिर पुलिस थाने में जाखड़ की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

प्रत्येक सेक्टर में रखी जाती है रिजर्व ईवीएम मशीनें

मतदान के दौरान किसी बूथ पर मशीन में तकनीकी खराबी आने पर तत्काल मशीन बदली जा सके और मतदान ज्यादा देर तक बाधित नहीं हो। इसको ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग एडवांस तैयारी के रूप में सभी सेक्टर ऑफिसर के पास आवश्यकता अनुसार ईवीएम (कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपेट ) रिजर्व रखी जाती है। इसी रिजर्व ईवीएम की एक कंट्रोल यूनिट जोधपुर में गायब हो गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsEV control unit missing case jodhpur sector officer suspendedEVM control unitevm control unit missing case jodhpurjodhpurjodhpur EVM control unit missingjodhpur newslatest news in hindiRajasthanrajasthan assembly election 2023Rajasthan election 2023

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .