AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोहरे के आगोश में दिखी लेकसिटी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 30, 2023
Reading Time: 1 min read
fog in Udaipur city


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बेमौसम बारिश के बाद उदयपुर सहित प्रदेश में अधिकांश जगहों पर ठंड का असर तेज हो गया है। इसी बीच गुरूवार अल सुबह उदयपुर शहर के कई इलाके कोहरे के आगोश में नजर आए। झीलों के आसपास और पहाड़ी इलाकों में तो दोपहर तक भी कोहरे का असर दिखा।(fog in Udaipur)

उदयपुर शहर में इस सीजन में गुरूवार सुबह कोहरे का असर सबसे ज्यादा रहा। खासकर गुरूवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इस नजारें को करीबी से देखा। फतहसागर किनारे नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर आने वाले कई लोगों का कहना था कि इस सीजन में इतना कोहरा पहली बार दिखा है। झीलों के आसपास दोपहर तक भी कोहरे का असर बना रहा। फतहसागर किनारे सज्जनगढ़ और नीमच माता की पहाड़ी सहित आसपास की सभी पहाड़ियां कोहरे से अटी नजर आयी।

fog in Udaipur

कोहरे के कारण वाहनों की स्पीड पर भी दिखा असर

गुरूवार सुबह के समय कोहरा अधिक होने से वाहन चालकों को आम दिनों के मुकाबले वाहनों की स्पीड काफी कम रही। सामने से आने वाले वाहन कम दूरी से भी नजर नहीं आने से कई वाहन चालक इससे प्रभावित नजर आए। सुबह के समय चलने वाले कई यात्री वाहनों की स्पीड भी आज अल सुबह कोहरे के कारण प्रभावित रही।

दिन और रात के तापमान में कमी से बढ़ रहा ठंड का असर

दिसंबर की शुरूआत से पहले ही उदयपुर में ठंड का असर धीरे धीरे तेज होने लगा है। उदयपुर में दिन का तापमान 22 डिग्री पर आ चुका है जबकि रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे है। तापमान कम होने से दिन के समय धुप का असर भी कम होने से दोपहर तक ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है। प्रदेश में कई जगह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री पर आने से आमजन पर ठंड से प्रभावित नजर आने लगा है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsEffect of fog in Udaipurlatest news in hindirajasthan newsUdaipur newsudaipur news updateudaipur weatherudaipur Weather Report and Forecastweather forecast udaipurweather update udaipur rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .