उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गुलाबबाग क्षेत्र में बुधवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने स्कूटी पर जा रहे युवक पर फायरिंग कर दी। हमले में गोली युवक के पैर में लगी और वह घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया। (firing in udaipur)
जानकारी के अनुसार रावजी का हाटा निवासी विवेक सेन ईवेंट का काम करता है। वह बुधवार शाम स्कूटी पर गुलाबबाग रोड से गुजर रहा था, तभी पीडब्ल्यूडी के ऑफिस के पास बाइक पर सवार दो युवक आए। हमलावर युवकों ने स्पीड कम करते हुए उनकी बाइक विवेक की स्कूटी के बिलकुल पास ली और फिर उस पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग कर युवक मौके से फरार हो गए।
राहचलते युवक पर हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर डीएसपी क्षिप्रा राजावत, एसएचओ मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहा है। पुलिस संदेह जता रही है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।


