AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रिश्वत मामले में फरार थानेदार के घर से मिली अवैध देशी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस

Lucky Jain by Lucky Jain
November 26, 2023
Reading Time: 1 min read
acb seized illegal pistol from house search of fatehnagar police SHO Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • ACB Trap Sub Inspector Udaipur Case
  • एसीबी ने फतहनगर थाने में थानेदार के खिलाफ आर्म्स एक्ट में दर्ज करवायी एफआईआर
  • बहादुरी के लिए राष्ट्रपति से हो चुका है सम्मानित

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले में रिश्वत मामले (ACB Trap sub inspector udaipur) में फरार फतहनगर थानेदार सुरेशचंद मीणा के सरकारी आवास की तलाशी में एक अवैध देशी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने फतहनगर थाने में ही थानेदार सुरेशचंद मीणा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवायी है।

फतहनगर थानेदार एसएचओ सुरेशचंद मीणा एनडीपीएस मामले में 4.50 लाख रूपए की रिश्वत लेने के आरोप में फरार चल रहे हैं, जबकि एसीबी टीम ने सुरेशचंद के पुत्र सौरभ को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। चूंकि सुरेशचंद मीणा चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थे, इसलिए सुरेशचंद का पुत्र सौरभ परिवादी एसीबी के परिवादी से रिश्वत राशि के 4.50 लाख रूपए के रूपए ले रहा था। थानेदार सुरेशचंद और हेडकांस्टेबल महावीर प्रसाद की एसीबी तलाश कर रही है।

सौरभ के रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने के बाद एसीबी एडि.एसपी राजीव जोशी के नेतृत्व में टीम ने सुरेशचंद मीणा के फतहनगर स्थित सरकारी आवास की तलाशी के लिए दबिश दी। थानेदार सुरेशचंद के सरकारी आवास पर एसीबी टीम को एक अवैध देशी पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए। थानेदार के घर में अवैध देशी पिस्टल देखकर एसीबी भी चौंक गयी। एसीबी टीम ने तत्काल अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूसों को जब्त कर सील किया और फतहनगर थाने में थानेदार सुरेशचंद मीणा के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करवाया है। सुरेशचंद मीणा उदयपुर जिले की स्पेशल टीम (STF) में भी रह चुके हैं।

पूर्व में भी भ्रष्टाचार के आरोप में हो चुका है निलंबित

जानकारी के अनुसार पुलिस सब इंस्पेक्टर सुरेशचंद मीणा बहादुरी के लिए राष्ट्रपति से पदक प्राप्त कर चुका है। उसके पुलिस सेवाकाल के दौरान एक बार ट्रेन में उसकी लुटेरों से मुठभेड़ हुई थी। तब लुटेरों ने उस पर पिस्टल तान दी थी, इसके बावजूद सुरेशचंद मीणा डरा नहीं था और लुटेरे से पिस्टल छीनकर उसे और साथियों को अकेले ही धरदबोचा था। इस बहादुरी के लिए सुरेशचंद मीणा को राष्ट्रपति द्वारा पदक दिया गया था। हालां कि वह पूर्व में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित भी रह चुका है। डूंगला थाने में एनडीपीएस के ही एक अन्य मामले में गड़बड़ी के आरोप में उसे पुलिस विभाग ने निलंबित किया था।

भाई भी हो चुका है ट्रेप

सुरेश मीणा का भाई भी पुसिल विभाग थानेदार है। खासबात है कि सुरेश का भाई भी पूर्व में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा किसी अन्य जिले में थानेदार रहते हुए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

यह भी पढ़ें : Click/Tab on This News -:

उदयपुर: फतहनगर थानेदार और हेडकांस्टेबल फरार, थानेदार का पुत्र 4.50 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए सब्सक्राइब करें https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured एआर लाइव न्यूज का यू-ट्यूब चैनल

Tags: ACB Rajasthanacb seized illegal pistol from house search of fatehnagar police SHO UdaipurACB Trap in udaipurACB Trap sub inspector udaipurACB Udaipurar live newscorruption in policecorruption in udaipurfatehnagar udaipurillegal weapon seized from Police SHO udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .