AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: फतहनगर थानेदार और हेडकांस्टेबल फरार, थानेदार का पुत्र 4.50 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
November 24, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur acb trap fatehnagar police sub inspector and arrest his son for taking bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मतदान से 12 घंटे पहले एसीबी की बड़ी कार्यवाही

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने शुक्रवार रात को उदयपुर के फतहनगर थानेदार सुरेश मीणा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी मामले में हेडकांस्टेबल के जरिए को रिश्वत 8 लाख रूपए की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। (ACB Trap udaipur sub inspector) एसीबी ने शुक्रवार रात को फतहनगर थानेदार सुरेश मीणा के पुत्र सौरभ मीणा को रिश्वत राशि के 4.50 लाख रूपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, वहीं एसीबी कार्यवाही की भनक लगने पर फतहनगर थानेदार सुरेश मीणा और डबोक हेडकांस्टेबल महावीर प्रसाद फरार हो गए हैं, जिनकी एसीबी तलाश कर रही है।

मतदान शुरू होने से 12 घंटे पहले हुई यह कार्यवाही काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्यों एक तरफ जहां पूरा प्रशासनिक और पुलिस अमला चुनाव में व्यस्त हैं, तो ऐसे माहौल में भी थानेदार रिश्वत ले रहे हैं।

मांग रहे थे 8 लाख रूपए रिश्वत

एसीबी एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि उदयपुर जिले के फतहनगर थाने के थानाधिकारी सुरेश मीणा और डबोक थाने के हेडकांस्टेबल महावीर प्रसाद की तलाश की जा रही है। वहीं सुरेश मीणा के पुत्र सौरभ मीणा दलाल को परिवादी से 4.50 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय पर शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि डबोक थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है, इस मामले की जांच फतहनगर थानेदार सुरेश मीणा कर रहे हैं। इस मामले में उसके (एसीबी का परिवादी) और उसके साथी के खिलाफ कार्यवाही नहीं करने की एवज में जांचकर्ता थानेदार सुरेश मीणा डबोक के हेडकांस्टेबल महावीर प्रसाद के जरिए 8 लाख रूपए रिश्वत मांग रहे हैं।

पापा के चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने से रिश्वत राशि बेटे ने ली

परिवादी की शिकायत का एसीबी टीम ने सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज शुक्रवार को जयपुर से एसीबी डीएसपी नीरज गुरनानी के नेतृत्व में एक टीम उदयपुर पहुंची। थानेदार सुरेश मीणा ने रिश्वत राशि लेकर परिवादी को बुला लिया। चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण सुरेश मीणा खुद रिश्वत राशि लेने नहीं आ सका तो उसने परिवादी से कहा कि वह रिश्वत राशि उसके बेटे को दे दे। इधर सूचना मिलते ही एसीबी टीम भी पहुंच गयी।

जैसे ही थानेदार सुरेश मीणा के बेटे सौरभ ने परिवादी से रिश्वत राशि के 4.50 लाख रूपए (2.05 लाख भारतीय मुद्रा और 2.45 लाखडमी करेंसी) लिए, एसीबी ने उसे धरदबोचा। दूसरी टीम तत्काल फतहनगर एसएचओ सुरेश मीणा और हेडकांस्टेबल महावीर प्रसाद को गिरफ्तार कर गयी, लेकिन कार्यवाही की भनक लगने पर दोनों ही फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए सब्सक्राइब करें https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured एआर लाइव न्यूज का यू-ट्यूब चैनल

Tags: ACB RajasthanACB Trap udaipur sub inspectorACB Udaipurar live newsfatehnagar udaipurlatest news in hindiudaipurudaipur ACBudaipur acb newsudaipur acb trap fatehnagar police sub inspector and arrest his son for taking bribeUdaipur Fatehnagar SHO TrapUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .